LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

बेटे निशांत का जन्मदिन मनाने के बाद दिल्ली रवाना हुए नीतीश कुमार, संसद के मानसून सत्र में होंगे शामिल

राज्यसभा के सदस्य के तौर पर नीतीश कुमार की संसद में यह पहली औपचारिक उपस्थिति होगी। नीतीश ने पहले सोमवार सुबह अपने बेटे निशांत का जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया.

Nitish Kumar Leaves for Delhi

Bihar News :  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार सोमवार को पटना स्थित अपने सरकारी आवास 7 सर्कुलर रोड से दिल्ली के लिए रवाना हुए। संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है और राज्यसभा सांसद बनने के बाद यह पहला मौका है, जब नीतीश कुमार संसद की कार्यवाही में शामिल होंगे। 

दिल्ली रवाना होने से पहले नीतीश कुमार ने अपने बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का जन्मदिन मनाया। निशांत कुमार के 45वें जन्मदिन के मौके पर पिता-पुत्र पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस दौरान निशांत कुमार ने भगवान से अपने परिवार, बिहार की जनता और देशवासियों पर ईश्वर की कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

पूजा-अर्चना के बाद निशांत कुमार बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र में शामिल हुए, जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। बाद में नीतीश कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ निशांत कुमार ने जन्मदिन का केक काटा। इस मौके की तस्वीरें भी सामने आईं।

बेटे का जन्मदिन मनाने के बाद नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना हो गए। राज्यसभा सांसद बनने के बाद अब वह संसद के मानसून सत्र में हिस्सा लेंगे। नीतीश कुमार ने हाल ही में दिल्ली के सुनहरी बाग इलाके में अपने सरकारी आवास में गृह प्रवेश किया था। अब संसद सत्र के दौरान उनका दिल्ली में रहना होगा।

NSIT
Nsmch

राज्यसभा के सदस्य के तौर पर नीतीश कुमार की संसद में यह पहली औपचारिक उपस्थिति होगी। बिहार की राजनीति में लंबे समय तक मुख्यमंत्री की भूमिका निभाने के बाद अब राज्यसभा के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में उनकी सक्रियता पर भी राजनीतिक गलियारों की नजर रहेगी। माना जा रहा है कि संसद सत्र के दौरान बिहार से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी नीतीश कुमार की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।