LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

इंटरनेट बंद करने का आदेश, सम्राट सरकार ने 26 जुलाई तक लगाई रोक, यहाँ नहीं चलेगा नेट

आदेश के तहत फेसबुक, एक्स (पूर्व में ट्विटर), WhatsApp, Instagram, Telegram समेत करीब 24 प्रकार की सोशल नेटवर्किंग और मैसेजिंग सेवाओं पर रोक रहेगी। इसके अलावा कुछ ब्रॉडबैंड कम्युनिकेशन सेवाएं भी प्रभावित होंगी।

Internet shutdown in Muzaffarpur
Internet shutdown in Muzaffarpur- फोटो : news4nation

Bihar News : छात्र आंदोलन और उपद्रव की आशंका को देखते हुए बिहार सरकार ने मुजफ्फरपुर के कुछ इलाकों में सोशल मीडिया और मैसेजिंग सेवाओं पर अस्थायी रोक लगा दी है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक यह प्रतिबंध 24 जुलाई दोपहर 12:30 बजे से 26 जुलाई सुबह 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह रोक मुजफ्फरपुर के पुलिस सब-डिवीजन टाउन-1 और टाउन-2 क्षेत्रों में लागू की गई है। सरकार का कहना है कि अफवाहों और भ्रामक संदेशों के प्रसार को रोकने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

फेसबुक, WhatsApp समेत कई सेवाएं प्रभावित

आदेश के तहत फेसबुक, एक्स (पूर्व में ट्विटर), WhatsApp, Instagram, Telegram समेत करीब 24 प्रकार की सोशल नेटवर्किंग और मैसेजिंग सेवाओं पर रोक रहेगी। इसके अलावा कुछ ब्रॉडबैंड कम्युनिकेशन सेवाएं भी प्रभावित होंगी। गृह विभाग ने यह आदेश Telecommunications Act, 2023 के तहत जारी किया है। इस अवधि के दौरान प्रतिबंधित सेवाओं के जरिए संदेशों और सूचनाओं के प्रसार पर रोक रहेगी।

बैंकिंग, रेलवे और सरकारी सेवाओं को छूट

हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि सरकारी इंटरनेट सेवाओं और आवश्यक इंटरनेट आधारित सेवाओं पर इस प्रतिबंध का असर नहीं पड़ेगा। बैंकिंग, रेलवे और अस्पतालों समेत आवश्यक आपातकालीन सेवाओं के लिए इंटरनेट सेवा जारी रहेगी। मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आदेश के पालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

छात्र आंदोलन के बीच सोशल मीडिया और इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाए जाने के बाद अब प्रशासन की कोशिश इलाके में अफवाहों और भड़काऊ संदेशों के प्रसार को रोकने की है।

NSIT
Nsmch