LATEST NEWS

  • Bharat Tiwari Encounter
  • Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर सांसद -IPS कुंदन कृष्णन आमने-सामने, सुधाकर सिंह की शिकायत पर

  • ED Summons Six Bihar IAS Officers
  • Bihar IAS Officers: रिशु श्री टेंडर घोटाला मामले में ED की कार्रवाई तेज, छह IAS अधिकारियों को समन,

  • Bihar MLC Election:  अनंत सिंह को बड़ा झटका, आवास पर पसरा रहा सन्नाटा, समर्थित प्रत्याशी अनुज सिंह तीसरे नंबर पर
  • Bihar MLC Election: अनंत सिंह को बड़ा झटका, आवास पर पसरा रहा सन्नाटा, समर्थित प्रत्याशी अनुज सिंह

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्णब का कहर! 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM

  • Bihar MLC Election: बिहार एमएलसी चुनाव  के चार सीटों पर नतीजे , कांग्रेस का खाता नहीं खुला, स्नातक सीट नीरज आगे
  • Bihar MLC Election: बिहार एमएलसी चुनाव के चार सीटों पर नतीजे , कांग्रेस का खाता नहीं खुला,

दिल्ली से आ रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग ! 9 की मौत... दर्जनों यात्री घायल

ग लगने के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे, जिससे उन्हें संभलने और बाहर निकलने का पर्याप्त मौका नहीं मिल सका। वहीं कुछ यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे।

Greater Noida Bus Fire
Greater Noida Bus Fire - फोटो : news4nation

Bus Caught Fire : यात्रियों को लेकर दिल्ली से आ रही एक बस में भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ अन्य घायल हो गये हैं। यह दर्दनाक हादसा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के हुआ, यहाँ एक स्लीपर बस में भीषण आग लगने से नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा जेवर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के 33 किलोमीटर के पास हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, स्लीपर बस दिल्ली से महोबा जा रही थी। यात्रा के दौरान अचानक बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे, जिससे उन्हें संभलने और बाहर निकलने का पर्याप्त मौका नहीं मिल सका। वहीं कुछ यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे।

एक यात्री ने बताया कि वह बस में सो रहा था, तभी किसी व्यक्ति ने उसे जगाकर आग लगने की जानकारी दी। यात्री के अनुसार, बस के अगले हिस्से में आग लगी थी और देखते ही देखते पूरे वाहन में धुआं भर गया। उसने किसी तरह बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। ये हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर क्षेत्र में दयानतपुर गांव के पास हुआ। बस का नंबर BR 32 PA 8647 है. राज कल्पना ट्रैवल्स की बस बताई जा रही है।

NSIT
Nsmch

आग की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गौतम बुद्ध नगर पुलिस के PRO ने नौ लोगों की मौत की पुष्टि की है। हादसे में मृतकों की पहचान और घटना के अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। चार से पांच दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 

मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

हादसे की जानकारी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से मृतकों के परिवारों से संपर्क कर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को भी कहा है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।