LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द, पहले हुई थी गिरफ्तारी

 Veena Manvis nomination cancelled
Veena Manvis nomination cancelled - फोटो : news4nation

Bankipur :   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन मंगलवार को रद्द कर दिया गया। निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से नामांकन पत्रों की जांच के दौरान उनका नामांकन अमान्य घोषित किया गया। हालांकि, नामांकन रद्द किए जाने के कारणों की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

वीणा मानवी ने पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की पार्टी के टिकट पर बांकीपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन दाखिल करने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत से जमानत मिल गई थी, जिसके बाद वह चुनावी प्रक्रिया में शामिल रहीं।

अब नामांकन रद्द होने के बाद बांकीपुर उपचुनाव का राजनीतिक समीकरण बदलता नजर आ रहा है। इस घटनाक्रम के बीच तेज प्रताप यादव पटना पटना समाहरणालय पहुंचे। हालांकि, उन्होंने इस दौरान मीडिया के सामने नामांकन रद्द होने के मुद्दे पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं दी।

वीणा मानवी के नामांकन रद्द होने के बाद अब इस मामले पर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज होने की संभावना है। वहीं, चुनाव आयोग की ओर से भी आगे की प्रक्रिया तय नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी।

NSIT
Nsmch