BIHAR POLITICS - आएंगे हम, देंगे हम! तेजस्वी यादव के माई बहिन मान योजना पर शाहनवाज ने कर दिया ऐलान, नीतीश कुमार का बता दिया प्लान

BIHAR POLITICS - तेजस्वी यादव के माई बहिन मान योजना के विकल्प के रूप में भाजपा अपना योजना ला सकती है। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने इसका संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी कभी सरकार में नहीं आएंगे, न योजना का लाभ दे पाएंगे

BIHAR POLITICS - आएंगे हम, देंगे हम! तेजस्वी यादव के माई बहि
शाहनवाज ने दिया तेजस्वी को जवाब- फोटो : अंजनी कुमार कश्यप

BHAGALPUR - बिहार में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने माई बहिन मान योजना की घोषणा की है। जिसके तहत महिलाओं को 25 सौ रुपए हर महीने दिया जाएगा। अब तेजस्वी यादव के इस योजना को लेकर भाजपा की तरफ से बड़ी बात कही गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि तेजस्वी यादव कभी इस योजना को लागू नहीं कर पाएंगे।

भागलपुर के नवगछिया के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शाहनवाज हुसैन ने कहा कि तेजस्वी यादव की माई बहिन मान योजना तब लागू होगी, जब वह सरकार में आएंगे। आएंगे हम और देंगे हम। 

Diarch GO

शाहनवाज हुसैन का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि क्योंकि अभी तक एनडीए की तरफ से किसी पार्टी ने माई बहिन मान योजना को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया था। अब शाहनवाज हुसैन के बयान से साफ हो गया है कि भाजपा तेजस्वी की योजना का काट तलाशने के लिए नए प्लान को लेकर आ सकती है।

महागठबंधन और इंडी एलाएंस पर बोले

एक दिन पहले तेजस्वी यादव ने इंडी एलाएंस के खत्म होने की बात कही थी। जिस पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि महागठबंधन हो या इंडी एलाएंस दोनों का अब कोई अस्तित्व नहीं रह गया है। इस एलाएंस के सभी लोग खुद को अलग कर चुके हैं। 

NSIT
Nsmch

REPORT - ANJANEE KUMAR KASHYAP