LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar News : परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी स्थाई संसदीय समिति की हुई बैठक, सांसद अजय मंडल ने रखी बिहार पब्लिक लाइब्रेरी और धरोहरों के संरक्षण की मांग

Bihar News : नई दिल्ली में परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी स्थाई संसदीय समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिसमें सांसद अजय मंडल ने बिहार पब्लिक लाइब्रेरी और धरोहरों के संरक्षण की मांग की...पढ़िए आगे

Bihar News : परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी स्थाई संसदीय
सांसद अजय मंडल की मांग - फोटो : SOCIAL MEDIA

BHAGALPUR : नई दिल्ली में परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी स्थाई संसदीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने की। इस बैठक में भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने समिति के सक्रिय सदस्य के रूप में भाग लिया और बिहार के सांस्कृतिक और शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

सांसद अजय कुमार मंडल ने बैठक में बिहार पब्लिक लाइब्रेरी की स्थापना की मांग उठाई। उन्होंने सुझाव दिया कि दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी की तर्ज पर बिहार के सभी जिलों में ऐसी सुविधाएं विकसित की जाएं, जो आम जनता को शिक्षा, पांडुलिपियों और साहित्य तक बेहतर पहुंच प्रदान कर सकें। उन्होंने इस परियोजना को केंद्रीय फंड से लागू करने का प्रस्ताव दिया, जिससे यह राज्य के शैक्षिक स्तर को और मजबूत करेगा। इसके साथ ही, सांसद मंडल ने भागलपुर की प्रसिद्ध मंजूषा कला और ऐतिहासिक विक्रमशिला महाविहार के जीर्णोद्धार की भी मांग की। उन्होंने कहा कि मंजूषा कला बिहार की अद्वितीय पहचान है और इसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने की आवश्यकता है। विक्रमशिला महाविहार, जो भारतीय बौद्ध शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है, के संरक्षण और पुनर्विकास से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में संस्कृति और पांडुलिपियों से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी गहन चर्चा हुई। सांसद मंडल ने समिति के अध्यक्ष को इन मांगों को लेकर एक औपचारिक पत्र भी सौंपा। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और इसे विश्व पटल पर लाने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। सांसद अजय कुमार मंडल के इन प्रयासों की सराहना हो रही है। यदि ये प्रस्ताव लागू होते हैं, तो न केवल बिहार की सांस्कृतिक धरोहर संरक्षित होगी, बल्कि यह राज्य के पर्यटन और शैक्षिक विकास के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा।

भागलपुर से अंजनी कश्यप की रिपोर्ट