LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar News: बिहार के इस स्टेशन को आजादी के बाद पहली बार मिला बड़ा तोहफा, रेलवे बोर्ड ने दी सबसे बड़ी सौगात

Bihar News: बिहार के इस स्टेशन को आजादी के बाद रेलवे बोर्ड की ओर से पहली बार बड़ा तोहफा दिया गया है। इससे स्टेशन के विकास को फंख लगेंगे।

रेलवे लाइन
third and forth railway line between Bhagalpur and Jamalpur- फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar News: भागलपुर से जमालपुर के बीच तीसरी रेलवे लाइन के निर्माण को रेलवे बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही धनौरी से बंशीपुर के बीच वाई लेग निर्माण का सर्वेक्षण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब एक और महत्वाकांक्षी परियोजना की योजना सामने आई है—जमालपुर से क्यूल के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन के लिए सर्वेक्षण जल्द शुरू होगा। इस प्रोजेक्ट को इकोनॉमिक कॉरिडोर के अंतर्गत रखा गया है, जिससे माल और यात्री ट्रेनों का संचालन अधिक सुगम हो सके।

जमालपुर स्टेशन का होगा विस्तार

आजादी के बाद पहली बार जमालपुर स्टेशन के प्लेटफार्म की संख्या तीन से बढ़ाकर पांच की जाएगी। इसके अलावा भागलपुर से क्यूल तक कुल चार रेल पटरी चालू करने की योजना बनाई गई है।

वाई लेग निर्माण से संचालन होगा आसान

धनौरी से बंशीपुर के बीच वाई लेग का निर्माण किया जाएगा। यह वाई लेग ट्रेनों को सीधे हावड़ा मेन लाइन से जोड़ने का काम करेगा, जिससे ट्रेनों को क्यूल स्टेशन पर रुकने या इंजन बदलने की आवश्यकता नहीं होगी। पहले इस वाई लेग का निर्माण रामपुर होल्ट से महेश लेट स्टेशन तक प्रस्तावित था, लेकिन अंतिम निर्णय के बाद इसे धनौरी और बंशीपुर के बीच बनाया जा रहा है।

तीसरी और चौथी रेलवे लाइन का महत्व

जमालपुर और क्यूल के बीच तीसरी और चौथी रेलवे लाइन का निर्माण महत्वपूर्ण परिवर्तन लाएगा। इन लाइनों का कनेक्शन वाई लेग के माध्यम से सीधे हावड़ा लाइन से जोड़ा जाएगा। वर्तमान में ट्रेनों को मेन लाइन में भेजने के लिए क्यूल स्टेशन पर इंजन बदलना पड़ता है, लेकिन वाई लेग बनने के बाद यह प्रक्रिया आसान हो जाएगी। जमालपुर से रतनपुर के बीच बनने वाली सुरंग में तीसरी और चौथी रेल पटरी को क्रॉस करने की योजना बनाई गई है। इससे न केवल यात्री ट्रेनों का संचालन सुगम होगा, बल्कि मालगाड़ियों के परिचालन में भी किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी।

NSIT
Nsmch

अधिकारियों का बयान

उप मुख्य अभियंता (निर्माण) हेमंत कुमार ने बताया: "जमालपुर से क्यूल के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन के लिए सर्वेक्षण जल्द शुरू होगा। सर्वेक्षण पूरा होने के बाद डीपीआर तैयार कर रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मांगी जाएगी।" इन नई परियोजनाओं से भागलपुर-जमालपुर-क्यूल रेलखंड पर यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन सुगम होगा। वाई लेग और अतिरिक्त रेल लाइनों का निर्माण क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई दिशा देगा।