LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

Crocodile in the house of the Deputy MUKHIYA - उप मुखिया के घर के आंगन में 8 फीट मगरमच्छ का आतंक: 4 घंटे के रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम पकड़ने में हुई कामयाब

Crocodile in the house of the Deputy MUKHIYA - नवगछिया में उप मुखिया के आंगन में आज सुबह अचानक 8 फीट का मगरमच्छ घुस आया, जिसके देखते ही वहां हड़कंप मच गया। वहीं सूचना के बाद पहुंची वन विभाग की टीम को चार घंटे में मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता मिली।

Crocodile in the house of the Deputy MUKHIYA - उप मुखिया के
उप मुखिया के घर में घुसा 8 फीट का मगरमच्छ- फोटो : अंजनी कुमार कश्यप

 BHAGALPUR : नवगछिया पुलिस जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार की अहले सुबह एक मगरमच्छ एक शख्स घर में घुस आया। यह देख घर के लोगों के होश उड़ गए. आनन-फानन में वन अधिकारियों को फोन किया। मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों ने करीब 4 घंटे के मशक्कत के बाद  पर्यावरण विशेषज्ञ ज्ञान चंद ज्ञानी एवं डॉल्फिन मित्र की मदद से वन अधिकारियों ने सफलतापूर्वक मगरमच्छ को पकड़ लिया। 

जानकारी के मुताबिक नवगछिया के पकड़ा गांव में सुबह-सुबह चीखें और हड़बड़ी का माहौल था। ऐसा दृश्य वहां के लोगों ने कभी नहीं देखा था। एक विशालकाय मगरमच्छ, लगभग 8 फीट लंबा, उप मुखिया राजीव कुमार के घर के आंगन में आराम फरमा रहा था। । 

Diarch GO

नवगछिया के पकड़ा के ग्रामीण भी इस खबर से हैरान रह गए और सभी का ध्यान इस अप्रत्याशित खतरे की ओर खिंच गया। वन विभाग को तुरंत सूचित किया गया, और टीम मौके पर पहुंची।

गांव के लोग इस तरह की घटना के आदी नहीं थे, लेकिन नवगछिया और इसके आस-पास के जंगलों में वन्यजीव अक्सर रिहायशी इलाकों में भटक कर चले आते हैं। पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में सांप, रसेलवाइपर जैसे जीवों की भी आमद देखी गई है।

NSIT
Nsmch

रेस्क्यू टीम का संघर्ष

वन विभाग की टीम में शामिल पर्यावरण विशेषज्ञ ज्ञान चंद ज्ञानी, वन विभाग की टीम अमन कुमार, अरशद और अन्य सदस्यों ने मगरमच्छ को काबू करने का प्रयास किया। यह आसान नहीं था; मगरमच्छ का आकार और ताकत उनके सामने बड़ी चुनौती थी। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में 10 वनकर्मियों ने घंटों तक मशक्कत की। टीम को मगरमच्छ की अप्रत्याशित हरकतों का सामना करना पड़ा और उनकी जानकारियों एवं साहस की परीक्षा हुई।

साहस और सतर्कता की मिसाल

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग की सतर्कता और साहस ने ग्रामीणों को राहत पहुंचाई। वनकर्मियों ने संयम और सावधानी बरतते हुए अंततः मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।

 लोगों ने बताया कि ये दो से तीन दिन पहले जगतपुर पंचायत के कनकीटोला के धार अंतर्गत दिखाई दिया था, जिसके बाद आज अहले सुबह नवगछिया प्रखंड के पकड़ा गांव में देखा गया, वहां के उप मुखिया के द्वारा फोन किया गया था। ये सड़क को पार कर मुखिया के घर में निकला उसके बाद 2 बजे रात में ज्ञान चन्द्र ज्ञानी ने कॉल किया उसने बाद हम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंच कर मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया। ये 8 फिट लंबा है अभी वजन नहीं किया गया है।

रिपोर्ट - अंजनी कुमार कश्यप