LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Road Accident News- विक्रमशिला सेतु पर टल गया बड़ा हादसा, भीषण टक्कर के बाद रेलिंग तोड़कर पुल पर चढ़ा ट्रक

Road Accident News - भागलपुर विक्रमशिला सेतु पर मिनी हाईवा और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में मिनी हाईवा विक्रमशिला पुल पर रेलिंग को तोड़ते हुए चढ़ गया। गनीमत रही की नदी में मिनी हाईवा नहीं गिरा।

रेलिंग तोड़कर पुल पर चढ़ा ट्रक

BHAGALPUR : भागलपुर विक्रमशिला सेतु पर मिनी हाईवा और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में मिनी हाईवा विक्रमशिला पुल पर रेलिंग को तोड़ते हुए चढ़ गया।  गनीमत रही की नदी में मिनी हाईवा नहीं गिरा। वहीं घटना के बाद से जाम जैसी स्थिति बन गई। दुर्घटना इतना भयावह था की थोड़ी सी चूक की वजह से बड़ा हादसा हो सकता था। 

 हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को रेलिंग से उतार लिया है।  घटना के बाद से विक्रमशिला सेतु पांच घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भागलपुर के तरफ से जा रहे छर्री लदे ओवरलोड ट्रक ने मिनी हाईवे को सामने से टक्कर मार दिया। जिसके बाद मिनी हाईवा एक सौ मीटर दूर जाकर रेलिंग से जा टकराई।  

इसके बाद मिनी हइवा  रेलिंग में फस गई। वहीं विक्रमशिला सेतु के रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हुआ है। विक्रमशिला सेतु पर राहगीरों ने बताया कि हादसे में मिनी हाईवे के चालक गंभीर रूप से जख्मी है जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  वहीं मौके पर ट्रक चालक छोड़कर ट्रक को फरार हो गए। सूत्रों के जानकारी के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में थी और ओवरलोड हो जाने के कारण अनियंत्रित हो गई।  जिसके बाद पूरा घटना हुआ। हालांकि मौके पर भागलपुर के ट्रैफिक पुलिस कर्मी पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन को हटा लिया है।

भागलपुर से बालमुकुंद की रिपोर्ट