LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

RAILWAY NEWS - न्यू भागलपुर रेलवे स्टेशन का लोकेशन बदला, अब इस जगह होगा निर्माण, पुरानी स्टेशन से इतने किलोमीटर होगी दूरी

RAILWAY NEWS - भागलपुर में नए रेलवे स्टेशन के लिए स्थान परिवर्तन किया गया है। बताया गया कि नया रेलवे स्टेशन सारी सुविधाओं से पूर्ण होगा, जिस पर 190 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इस संबंध में रेलवे जल्द ही डीपीआर जारी करेगा।

RAILWAY NEWS - न्यू भागलपुर रेलवे स्टेशन का लोकेशन बदला, अब

PATNA - भागलपुर में प्रस्तावित न्यू रेलवे स्टेशन के जगह में बड़ा बदलाव किया गया है। जहां पूर्व में टेकानी में न्यू रेलवे स्टेशन बनाए जाने का प्रस्ताव था। वहीं अब इसमें परिवर्तन कर दिया गया है। अब नए स्टेशन का निर्माण भागलपुर जंक्शन से दूर जगदीशपुर में किया जाएगा। 

जगदीशपुर और भागलपुर के बीच की दूरी लगभग 13 किलोमीटर है। यहां स्टेशन निर्माण की बड़ी वजह जमीन की पर्याप्त उपलब्धता है। बताया गया कि पहले भागलपुर रेलवे स्टेशन से साढ़े तीन किलोमीटर दूर टेकानी स्टेशन के बीच में इसका निर्माण होना था, लेकिन जितनी जमीन चाहिए थी, वह नहीं मिली। जबकि नई जगह पर ऐसी कोई समस्या नहीं है। ऐसे में नए स्टेशन पर ट्रेनों के रखरखाव के साथ यहां वाशिंग पिट सहित अन्य सुविधाओं का भी निर्माण  किया जा सकेगा। 

ये सुविधाएं होगी

फूट ओवर ब्रिज, स्वचालित सीढ़ी, लिफ्ट, फूड-प्लाजा, एटीएम सहित यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जायेगा. वहीं यार्ड का पूरी तरह सौंदर्यीकरण किया जायेगा. इसमें यार्ड का रिमॉडलिंग भी किया जायेगा.

इसलिए हुआ जगदीशपुर का चयन

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर अब जगह की कमी होने लगी है. यहां ट्रेनों को रखने की जगह काफी कम है. वाशिंग पिट के लिए पर्याप्त जगह नहीं है. वहीं जगदीशपुर में रेलवे की अपनी पर्याप्त जमीन है. पर्याप्त सुविधाओं के साथ स्टेशन का निर्माण किया जा सकेगा.

NSIT
Nsmch

जल्द शुरू होगा डीपीआर बनाने का काम

न्यू भागलपुर रेलवे स्टेशन व वर्तमान भागलपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड के सौंदर्यीकरण के प्रोजेक्ट की जिम्मेवारी उत्तर प्रदेश की याती निधि कंस्ट्रक्शन एजेंसी को मिली थी, उस कंपनी को बुधवार को मालदा डिवीजन के द्वारा लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (एलओए) दिया गया. लेटर मिलने के बाद अब डीपीआर बनाने का काम शुरू हो जायेगा. एजेंसी की टीम जल्द भागलपुर आयेगी और दोनों जगहों के एरिया को देखेगी.

भागलपुर में ट्रेनें रुकेंगी

जगदीशपुर में नया रेलवे स्टेशन बनने से ऐसा नहीं होगा कि भागलपुर का रेलवे स्टेशन बंद कर दिया जायेगा. यह रेलवे स्टेशन चालू ही रहेगा. यहां वर्तमान में जो स्टेशन संचालन की स्थिति है, वह बहाल रहेगी.

190 करोड़ का प्रोजेक्ट

मालदी डिवीजन के एडीआरएम शिव कुमार प्रसाद ने बताया कि अब न्यू भागलपुर रेलवे स्टेशन जगदीशपुर में बनेगा. डीपीआर की जिम्मेवारी उत्तर प्रदेश के याती निधि कंस्ट्रक्शन एजेंसी को मिली है, उसे बुधवार को मालदा डिवीजन के द्वारा लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस दे दिया गया है. डीपीआर बनाने का काम जल्द शुरू होगा. 190 करोड़ की योजना है.

प्रस्तावित कार्य का विवरण

मौजूदा भागलपुर स्टेशन से टर्मिनल तक दो ट्रैक कनेक्टिविटी का प्रावधान है, वहीं नए स्टेशन में ट्रेनों के लिए कुल छह रिसेप्शन सह डिस्पैच लाइनें प्रस्तावित हैं, जिनमें दो मुख्य लाइनें और चार लूप लाइनें होंगी. दो आइलैंड प्लेटफॉर्म और एक पैसेंजर प्लेटफॉर्म प्रस्तावित है. प्रस्तावित प्लेटफॉर्म की लंबाई 600 मीटर होगी, ताकि ट्रेनों को पर्याप्त जगह मिले. स्वचालित कोच धुलाई सुविधा के साथ एक लाइन का प्रावधान होगा. केंद्रीय विद्युतीकरण का प्रावधान होगा.