LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

Bihar Crime News : बिहार सरकार के मंत्री के भाई की दबंगई, बीच बाज़ार से युवक को हथियार के बल पर उठाया, होटल में ले जाकर जमीन की कराई रजिस्ट्री

Bihar Crime News : बिहार में बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक को जबरन गाड़ी में बैठाकर दबंग ले गए। उसे एक बड़े होटल में साथ लेकर गए फिर कुछ देर के बाद वापस भेज दिया।

Bihar Crime News : बिहार सरकार के मंत्री के भाई की दबंगई, बी
मंत्री के भाई पर आरोप - फोटो : ASHISH KUMAR

BETTIAH : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक युवक का पिस्टल की नोंक पर अपहरण करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना अंतर्गत महनागनी के शिवपुजन महतो के अपहरण का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि हाफ स्वेटर पहने हाथ में पिस्टल लटकाए एक युवक को घसीटते हुए एक व्यक्ति ले जा रहा है। जिस पर अपहरण का आरोप है। वह एक काली कार में शिवपुजन को बैठाकर उक्त व्यक्ति जबरन साथ लेकर जा रहा है। बताया जा रहा है कि शिवपुजन से जमीन लिखवाया गया। फिर उसे छोड़ दिया गया। किसी बड़े होटल में अपहृत को रखा गया था और बाद में उसे छोड़ दिया गया। मामले में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस घटना का आरोप मंत्री रेणु देवी के भाई पर लगाया जा रहा है। 

वहीँ पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के मंत्री का बिना नाम लिए उनके भाई पर हथियार के बल पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया। तेजस्वी ने एक सी सी टी वी फुटेज  दिखाते हुए मंत्री के भाई पर हथियार के बल पर जमीन लिखाने का आरोप लगाया। इस मामले में  नेता प्रतिपक्ष ने मंत्री से इस्तीफे की मांग की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से  मामले में कार्रवाई की मांग की। वहीँ  तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की बिहार में डीके टैक्स चलता है। ट्रांसफर पोस्टिंग में खेल चलता है। एक डीके पर आरोप लगाओ तो राज्य से लेकर केंद्र तक के सारे मंत्री उनके बचाव में आ जाते हैं। कुछ तो बात है इसमें।  उन्होंने काह की बहुत जल्द सारे सबूत आ जाएंगे।

वहीँ तेजस्वी यादव से बिहार के लोगों से  इस बार अपनी सरकार बनवाने की मांग की। तेजस्वी यादव ने कहा की एक ही तरह का बीज बीस सालों से लगाने से उसकी उपज नहीं होती है। इसलिए इस बार लोग बीज को बदल दें। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा तेजस्वी यादव पर हिन्दू नहीं होने का आरोप लगाए जाने पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा की  वो कपड़ा मंत्री है। टेक्सटाइल पार्क बनवाना चाहिए।अच्छा होता धर्मगुरु बन जाते।

आशीष की रिपोर्ट