LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्णब का कहर! 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM

  • Bihar MLC Election: बिहार एमएलसी चुनाव  के चार सीटों पर नतीजे , कांग्रेस का खाता नहीं खुला, स्नातक सीट नीरज आगे
  • Bihar MLC Election: बिहार एमएलसी चुनाव के चार सीटों पर नतीजे , कांग्रेस का खाता नहीं खुला,

  • Bihar MLC election
  • Bihar MLC election: पटना में नीरज कुमार की निर्णायक बढ़त, तिरहुत में बंसीधर ब्रजवासी ने JDU को चौंकाया,

  • Bihar MLC Election Results 2026 Winners and Analysis
  • Bihar MLC election: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP के दिग्गज नवल किशोर यादव हारे, जन सुराज

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

Bihar News : पुलिस कस्टडी में नशेड़ी की मौत के बाद लोगों ने जमकर काटा बवाल, थाने का किया घेराव, दोषी पुलिसकर्मियों पर की कार्रवाई की मांग

Bihar News : नशेड़ी की मौत होने के बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा. लोगों ने थाने का घेराव किया. जहाँ उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की.....पढ़िए आगे

Bihar News : पुलिस कस्टडी में नशेड़ी की मौत के बाद लोगों ने ज
ग्रामीणों ने काटा बवाल - फोटो : SOCIAL MEDIA

BETTIAH : जिले के कंगली थाना क्षेत्र के भेड़िहारी गांव से शराब के नशे में गिरफ्तार एक पियक्कड़ की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गई है। मृत युवक रमेश शर्मा (35) स्व बैद्यनाथ ठाकुर का पुत्र बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने थाना का घेराव कर दिया और न्याय की गुहार लगाने के साथ ही दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। 

सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कंगली थाना पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मिली जानकारी के अनुसार कंगली पुलिस ने भेड़िहारी गांव चौक से शराब के नशे में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। सभी का मेडिकल जांच सिकटा अस्पताल में कराया गया। उसके बाद पुलिस ने सभी को थाना हाजत में बंद कर दिया। मंगलवार दिन 11 बजे के करीब एक नशेडी की तबियत हाजत में खराब होने लगी। उसकी स्थिति देख पुलिस उसे इलाज के लिए सिकटा अस्पताल लाई। उसकी खराब स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुनते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पुलिस एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद करीब दो बजे पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया। 

इस संबंध मे नरकटियागंज डीएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण ठंड लगना हो सकता है। बावजूद इसके मृतक के शव का पोस्टमार्टम सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मजिस्ट्रेट की देखरेख में कराई जा रही है। थाना हाजत के सीसीटीवी फुटेज भी निकाल कर जांच कराई जा रही है। घटना की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से लगी हुई है। घटनास्थल पर बीडीओ अजीत रोशन, सीओ प्रिया अरीयाणी, SDM सूर्य प्रकाश आदि मौजूद रहे। थानाध्यक्ष  कफ़ील अजहर के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। अनहोनी की आशंका से कई थानों की पुलिस वहाँ कैम्प कर रही है।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट