LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar News : बांग्लादेशियों को चिन्हित कर कार्रवाई करेगी महाराष्ट्र सरकार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देवेंद्र फडणवीस के फैसले का किया स्वागत

Bihar News : महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने बांग्लादेशियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का फैसला किया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उनके फैसले का स्वागत किया है...पढ़िए आगे

Bihar News : बांग्लादेशियों को चिन्हित कर कार्रवाई करेगी महा
महाराष्ट्र सरकार के फैसले का स्वागत - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के निर्णय का समर्थन करते हुए कहा है कि आज देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में बांग्लादेशियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा की हर जगह सरकार को ऐसी पहल करने की आवश्यकता है। क्योंकि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली सेक्युलरवादी नेताओं के द्वारा वोट की राजनीति के लिए बड़ी संख्या में बांग्लादेशियों को बसाया गया था। 

उन्होंने लालू यादव पर भी सेक्युलरवादी नेता होने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर उन्होंने कहा कि अंबेडकर का नाम लेकर लोगों को बरगलाने एवं गंदी राजनीति करने वाले लोगों को आज आम जनमानस पहचान रही है कि आखिर कैसे इन लोगों के द्वारा अंबेडकर का नाम लेकर राजनीति की जा रही थी। आज सारी बातें स्पष्ट हो चुकी है। 

गिरिराज सिंह ने कहा की गृह मंत्री अमित शाह ने भी यही कहा था, जिसको लेकर विपक्ष ने उन्हें आड़े हाथों लिया था। लेकिन आम जनमानस हर बात समझ रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा साहब अंबेडकर नेहरू के साजिश के शिकार हुए थे।  उनके चिट्ठी को चुराया गया था। उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम कांग्रेस एवं नेहरू के द्वारा किया गया था। आज उन्हें अंबेडकर के स्टैचू के आगे जाकर पूरे देश से कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट