LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

Bihar News : बेगूसराय में जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश का किया पुतला दहन, कहा नाकाम और तानाशाह हो चुकी है नीतीश सरकार

Bihar News : बेगूसराय में जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश का पुतला दहन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा की नीतीश सरकार पूरी तरह नाकाम और तानाशाह हो चुकी है...पढ़िए आगे

Bihar News : बेगूसराय में जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने सीएम न
सीएम नीतीश का पुतला दहन - फोटो : SOCIAL MEDIA

BEGUSARAI : बीपीएससी प्रश्न पत्र लीक एवं बीपीएससी के अभ्यर्थियों पर अत्याचार का मामला अब लगातार तूल पकड़ते जा रहा है। लगातार कई जगह सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में बेगूसराय में भी आज जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान बिहार सरकार के खिलाफ आगे भी आंदोलन करने की चेतावनी दी है। 

इस दौरान आंदोलनकारी ने बताया है कि जिस तरीके से बीपीएससी छात्रों पर पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज की गई है यह सरकार तानाशाह की सरकार है। उन्होंने कहा कि कहा की बिहार में डबल इंजन की सरकार है। लेकिन आज यह सरकार बिल्कुल नाकाम एवं तानाशाह हो चुकी है। लगातार छात्रों पर अत्याचार कर रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब छात्र के हित की लड़ाई प्रशांत किशोर करते हैं तो उनपर पर भी पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज की जाती है। 

उन्होंने बताया है कि सरकार पूरी तरह से इस मामले में विफल साबित हो रही है। हाल के दिनों में बीपीएससी प्रश्न पत्र लीक हुआ और जब छात्रों ने परीक्षा रद्द करने की मांग की तो सरकार के द्वारा छात्रों पर अत्याचार किए गए। इसमें छात्रों ने अपनी जान भी कुर्बान की। आज के आंदोलन के माध्यम से हम लोग मृतक छात्र के लिए मुआवजा तथा बीपीएससी की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों के समर्थन मे अब राजनीतिक दल और अन्य लोग के समर्थन में सड़कों पर नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को बेगूसराय में जन सुराज की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान जन सुराज सें जुड़े छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या मे हिस्सा लिया। यदि छात्रों की मांग पूरी नहीं हो सकी तो वर्ष 2025 के चुनाव में सरकार को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट