LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

RAILWAY NEWS - बिहार में इंजन से दबकर रेलकर्मी की मौत का मुद्दा राज्यसभा में उठा, जानिए रेल मंत्री ने क्या दिया जवाब

RAILWAY NEWS - बरौनी में इंजन और बोगी के बीच फंसकर अपनी जान गंवानेवाले रेलकर्मी को लेकर संसद में रेल मंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने बताया कि कर्मी की मौत की जांच कराई गई थी जिसमें ट्रेन में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई है।

RAILWAY NEWS - बिहार में इंजन से दबकर रेलकर्मी की मौत का मुद
रेलकर्मी की मौत का मौत का मुद्दा संसद में उठा।- फोटो : NEWS4NATION

 NEW DELHI - बरौनी में पिछले माह इंजन और बोगी की बीच दबकर अपनी जान गंवानेवाले रेलकर्मी को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में अपनी सफाई दी है। रेल मंत्री ने संसद  को बताया कि रेलकर्मी की मौत लापरवाही के कारण हुई है। इस बात की जानकारी उन्होंने राज्यसभा में दी 

उन्होंने संसद को बताया कि इस घटना का जांच कराई गई थी। जिसमें यह बात सामने आई कि यह दुर्घटना कपलिंग या अनकपलिंग के कारण नहीं, बल्कि पूर्व मध्य रेलवे में रेलवे कर्मचारियों के बीच गलतफहमी के कारण हुई थी।

Diarch GO

बता दे कि बीते नौ नबंवर को  15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर आई थी। ट्रेन को शंटिंग में ले जाने के लिए इंजन बदला जाना था। इंजन को बदलने के लिए शंटिंग मैन अमर कुमार राउत इंजन और बोगी के बीच पहुंचे। वे कपलिंग खोल रहे थे। इसके बाद शंटिंग इंजन लगाकर वॉशिंग पीट पर ले जाया जाता। इंजन बैक करने के दौरान वह दब गए। मौके पर ही मौत हो गई। प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने शोर किया तो ड्राइवर इंजन को आगे करने के बदले इंजन छोड़कर भाग गया।  

वेटिंग लिस्ट वालों के राहत नहीं

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस दौरान वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को सफर करने के लिए छूट देने के  प्रश्न का  जवाब देते हुए कहा कि प्रतीक्षा सूची वाले यात्री ट्रेनों के आरक्षित कोचों में यात्रा नहीं कर सकते। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, अनारक्षित कोचों में यात्रा करने वाले या अनाधिकृत रूप से आरक्षित कोचों में यात्रा करने वाले प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों का विवरण नहीं रखा जाता है।

NSIT
Nsmch

कटिहार में कंचनजंगा ट्रेन हादसे पर दिया जवाब

रेलमंत्री ने कहा कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त की जांच रिपोर्ट के अनुसार 17 जून की कंचनजंगा ट्रेन दुर्घटना ट्रेन संचालन में चूक के कारण हुई थी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार डिवीजन के रंगपानी-चटरहाट ब्लाक में कंचनजंगा एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरा गई थी। दुर्घटना की जांच मुख्य रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने की। दुर्घटना की जांच रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट में इस दुर्घटना को ट्रेन संचालन में त्रुटि' की श्रेणी में रखा गया है।