LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar Accident News : बेगूसराय में अनियंत्रित स्कार्पियो की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Accident News : बेगूसराय में अनियंत्रित स्कार्पियो की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है...पढ़िए आगे

Bihar Accident News : बेगूसराय में अनियंत्रित स्कार्पियो की
अधेड़ की मौत - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सड़क पार करने के दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना लाखो थाना क्षेत्र के सूरदासा ढाला एन एच 31 की है। मृतक की पहचान नीमा चांदपुरा निवासी शंकर राय के रूप में की गई है। 

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि शंकर राय किसी काम से लाखो गए थे। जब वह वापस आने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी क्रम में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। 

वहीं घटना के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तत्पश्चात पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट