LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Railways: छठ पूजा पर भारतीय रेलवे ने चलायी 7435 विशेष ट्रेनें, हाजीपुर से सहरसा तक कई रूटों पर खास इंतजाम

छठ पूजा के अवसर पर भारतीय रेलवे द्वारा 7435 विशेष गाड़ियां चलाई जा रही हैं। पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के लिए बरौनी होकर दर्जनों जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।

train
train- फोटो : train

छठ पूजा के अवसर पर भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए 7435 विशेष गाड़ियों का परिचालन किया है। पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए खास इंतजाम किए हैं। पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार, विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर बरौनी होकर दर्जनों जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिससे बिहार के लोगों को छठ के समय अपने घर पहुंचने में आसानी होगी।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, सरस्वती चंद्र ने जानकारी दी कि कुछ विशेष ट्रेनों का शेड्यूल इस प्रकार है:

  • कटिहार-अंबाला अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (04507): 5 नवंबर को कटिहार से सुबह 7:00 बजे खुलकर समस्तीपुर और हाजीपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 1:40 बजे अंबाला पहुंचेगी।

  • सरहिंद-सहरसा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (04528): 5 नवंबर को सरहिंद से सुबह 11:25 बजे खुलेगी और हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर के रास्ते अगले दिन शाम 5:00 बजे सहरसा पहुंचेगी।

  • NSIT
    Nsmch

    सहरसा-अंबाला अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (04527): 6 नवंबर को सहरसा से रात 7:15 बजे खुलेगी और समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर के रास्ते अगले दिन रात 10:20 बजे अंबाला पहुंचेगी।

  • मुजफ्फरपुर-कटिहार पूजा स्पेशल ट्रेन (05902): 6 नवंबर को मुजफ्फरपुर से सुबह 7:15 बजे खुलेगी और समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया के रास्ते दोपहर 1:40 बजे कटिहार पहुंचेगी।

  • कटिहार-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल ट्रेन (05903): 9 नवंबर को कटिहार से रात 9:40 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 4:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

  • मुजफ्फरपुर-डिब्रूगढ़ पूजा स्पेशल ट्रेन (05904): 10 नवंबर को मुजफ्फरपुर से सुबह 7:15 बजे खुलेगी और अगले दिन दोपहर 3:00 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी।

  • पुरी-जयनगर पूजा स्पेशल ट्रेन (08419): 8 नवंबर को पुरी से दोपहर 1:30 बजे खुलेगी और अगले दिन दोपहर 1:00 बजे जयनगर पहुंचेगी।

  • जयनगर-पुरी पूजा स्पेशल ट्रेन (08420): 9 नवंबर को जयनगर से दोपहर 3:00 बजे खुलेगी और अगले दिन दोपहर 1:00 बजे पुरी पहुंचेगी।


भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम

भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने स्टेशनों पर कतारबद्ध तरीके से प्रवेश की व्यवस्था की है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त रेलकर्मी और सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए हैं। सभी प्लेटफार्मों पर यात्रियों के आरामदायक आवागमन के लिए व्यवस्था की गई है।


यात्रियों की सुविधा के लिए सुविधाएं

रेलवे स्टेशनों पर पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा और सहायता बूथ की सुविधा सुनिश्चित की गई है। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विभिन्न जगहों पर जानकारी देने के लिए अनाउंसमेंट की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, कई स्टेशनों पर टिकट काउंटर बढ़ाए गए हैं और विशेष कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है। भारतीय रेलवे द्वारा किए गए इन विशेष प्रबंधों से छठ पूजा के मौके पर घर लौटने वाले यात्रियों को सुविधा और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा।