Special Train: घर जाने का सफर हुआ आसान, बरौनी जंक्शन होकर चलेंगी दर्जनों पूजा स्पेशल ट्रेनें

बिहार और झारखंड में छठ पूजा के पर्व पर लाखों लोग अपने घरों को जाते हैं। इस भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों से यात्रियों को आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

indian railways
special train- फोटो : bihar train

special train: छठ पर्व के अवसर पर बिहार एवं झारखंड से जुड़े राज्यों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया है। रेलवे के हाजीपुर मुख्यालय के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न महत्वपूर्ण मार्गों पर चलने वाली ये विशेष ट्रेनें यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही हैं। इनमें बेंगलुरू, सियालदह, टाटा, रांची, पुरी, और काचीगुड़ा से कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं जो बिहार के विभिन्न जिलों तक पहुंचेंगी।


प्रमुख स्पेशल ट्रेनें:

  1. एसएमभीबी-बरौनी फेस्टिवल स्पेशल (06237/06238):
    बेंगलुरू से 4 नवंबर को रात 9:25 बजे चलकर 6 नवंबर को पटना होते हुए रात 8 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 9 नवंबर को सुबह 10 बजे बरौनी से रवाना होकर 11 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे बेंगलुरू पहुंचेगी।

  2. Diarch GO

    सियालदह-दरभंगा स्पेशल (03119/03120):
    सियालदह से 1 और 8 नवंबर को सुबह 9 बजे चलकर शाम 7:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में दरभंगा से रात 11:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:20 बजे सियालदह पहुंचेगी।

  3. टाटा-कटिहार स्पेशल (08181/08182):
    यह ट्रेन 4 और 11 नवंबर को रात 10:40 बजे टाटा से रवाना होकर अगले दिन शाम 3:15 बजे कटिहार पहुंचेगी। वापसी में 5 और 12 नवंबर को कटिहार से शाम 7:40 बजे चलकर अगले दिन 11 बजे टाटा पहुंचेगी।

  4. NSIT
    Nsmch

    रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल (08626/08625):
    रांची से 3 और 10 नवंबर को शाम 6 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। वापसी में 4 और 11 नवंबर को पूर्णिया कोर्ट से दोपहर 12:10 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5:30 बजे रांची पहुंचेगी।

  5. पुरी-जयनगर स्पेशल (08419/08420):
    पुरी से 3 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 1 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में 4 नवंबर को दोपहर 3 बजे जयनगर से चलकर अगले दिन पुरी पहुंचेगी।

  6. काचीगुड़ा-दरभंगा स्पेशल (07691/07692):
    काचीगुड़ा से 3 और 10 नवंबर को रात 10 बजे चलकर तीसरे दिन दोपहर 1:40 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में दरभंगा से 5 और 12 नवंबर को दोपहर 3:15 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 11:45 बजे काचीगुड़ा पहुंचेगी।




अन्य स्पेशल सेवाएँ:
दानापुर से कोटा, पटना से नई दिल्ली, और सहरसा से नई दिल्ली के लिए भी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल (04015) 31 अक्टूबर को सुबह 6:20 बजे सहरसा से चलकर अगले दिन दोपहर 1:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। रेलवे द्वारा इन विशेष ट्रेनों में एसी द्वितीय, एसी तृतीय, शयनयान, और साधारण श्रेणी के कोच लगाए गए हैं, ताकि यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा मिल सके।