LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar Crime News : बेगूसराय में युवक की गला रेतकर की निर्मम हत्या, खेत में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News : बेगूसराय में बदमाशों ने एक युवक की गला काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी. इसके बाद शव को बहियार में फेंक दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बेगूसराय में युवक की गला रेतकर की निर्मम

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक की गर्दन काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया है। युवक की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। अपराधियों ने युवक की गर्दन काटने के बाद धड़ से गायब कर दिया। घटना बखरी थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक की पहचान खगड़िया जिले के रहने वाले राजेंद्र महतो का पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है। 

इस घटना के संबंध में बखरी डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया है कि छोटू कुमार पिछले दो दिन पहले अपने ननिहाल बखरी आया था। उन्होंने बताया है कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली की एक युवक का सिर कटा हुआ शव बहियार में फेंका हुआ है। इसी सूचना पर बखरी थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि खगड़िया जिले के रहने वाले छोटू कुमार है। 

डीएसपी कुंदन कुमार ने यह भी बताया कि घटनास्थल से मुझे दूर पर मोबाइल का टुकड़ा बरामद हुआ है। साथ ही साथ रेल ट्रैक पर ब्लड का काफी निशान है। उन्होंने बताया है कि युवक सिर पुलिस ने बरामद किया है। शरीर का धड़ पुलिस के द्वारा खोजबीन की जा रही है। इस घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के द्वारा आशंका जाहिर किया है कि किसी ने हत्या कर दिया है। फिलहाल पुलिस  हर एंगल से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट