LATEST NEWS

  • सांसद दिलेश्वर कामैत ने 70 से अधिक दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण, आत्मनिर्भरता पर दिया जोर
  • सांसद दिलेश्वर कामैत ने 70 से अधिक दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण, आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

  • Bihar News : शिवहर की दो महिलाओं ने पेश की मिसाल, आरसेटी की ट्रेनिंग और मुफ्त सिलाई मशीन योजना से बनीं आत्मनिर्भर
  • Bihar News : शिवहर की दो महिलाओं ने पेश की मिसाल, आरसेटी की ट्रेनिंग और मुफ्त सिलाई मशीन

  • वैशाली में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख नकद और बाइक की लूट, दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
  • वैशाली में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख नकद और बाइक की लूट, दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद

  • पटना में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश : सरगना 'लंगड़ा' और महिला समेत 5 गिरफ्तार, लाखों के गहने व कैश बरामद
  • पटना में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश : सरगना 'लंगड़ा' और महिला समेत 5 गिरफ्तार, लाखों के गहने

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को दी बड़ी राहत, कहा बिना अनुमति आपराधिक मुकदमों में नहीं घसीटा जा सकता
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को दी बड़ी राहत, कहा बिना अनुमति आपराधिक मुकदमों में

LPG Gas : एलपीजी से जरूर बरतें ये सावधानी, आग लगने पर आसानी से होगा काबू, IOL का ग्रामीण जागरूकता कार्यक्रम समपन्न

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की एलपीजी पाइपलाइन शाखा के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए ग्रामीण जागरूकता कार्यक्रम के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

LPG Gas
बरतें ये सावधानी- फोटो : Reporter

LPG Gas : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की एलपीजी पाइपलाइन शाखा ने ग्रामीण जागरूकता कार्यक्रम के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विभाग के सीनियर मैनेजर धीरज सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि पारादीप से शुरू होकर हल्दिया होते हुए पटना तक एलपीजी पाइपलाइन का भूमिगत विस्तार किया गया है, और इसकी एक शाखा हाथीदह से बरौनी होते हुए मुजफ्फरपुर तक फैली हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी को पाइपलाइन के आसपास किसी प्रकार की अनियमित गंध का अनुभव होता है, तो उन्हें 200-300 मीटर दूर हट जाना चाहिए और तुरंत कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर पर संपर्क करना चाहिए। 

इस स्थिति में लोगों को केवल सावधानी बरतने की आवश्यकता है, घबराने की नहीं। क्योंकि अधिकारी तुरंत कार्रवाई करके स्थिति को नियंत्रित कर सकते हैं।

 उस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पदाधिकारी स्थिति को नियंत्रण में कर सकते हैं। लोगों को इतना ध्यान रखना चाहिए कि यदि किसी प्रकार की स्मेल आ रही हो तो वहां बीड़ी सिगरेट या माचिस का उपयोग न करें । साथ ही साथ वहां से किसी भी प्रकार के बाहन की आवाजाही न हो। क्योंकि एलपीजी गैस हवा से भरी होती है और इसका फैलाव जमीन के सतह पर ही होता है। इसी जागरूकता के लिए पाइप लाइन के आसपास बसे गांव में ग्रामीण जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई है और विभाग के द्वारा लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री