LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Chhath Mahaparv 2024: नहाए खाए के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ शुरु, बेगूसराय में छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का हुआ वितरण

लोक आस्था का महापर्व छठ आज नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। वहीं छठ पर्व को लेकर गरीबों के बीच पूजन सामग्री के वितरण का दौर भी शुरू हो गया है।

छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण

Chhath Mahaparv 2024: बेगूसराय में लोक आस्था का महापर्व छठ आज नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। वहीं छठ पर्व को लेकर गरीबों के बीच पूजन सामग्री के वितरण का दौर भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मटिहानी के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने हर साल की भांति इस साल भी सैकड़ों गरीब छठवर्ती महिलाओं एवं पुरुषों के बीच 5 किलो गेहूं, नारियल और गन्ना का वितरण किया। इस दौरान पूर्व विधायक बोगो सिंह ने पूजन सामग्री वितरण का शुभारंभ अपनी मां पार्वती देवी के हाथों से कराया। इसके बाद सैकड़ों के सांख्य में छठ व्रतियों को पूजा में सहयोग के लिए सामग्री दी गई।

 इस दौरान पूर्व विधायक बोगो सिंह के द्वारा 20 वर्षों से छठ महापर्व के मौके पर छठ वतियों के बीच सामग्री का वितरण करते हैं। ताकि गरीबों को छठ महापर्व करने में थोड़ी मदद मिल सके। पूर्व विधायक बोगो सिंह ने कहा कि सनातन धर्म में छठ महापर्व का विशेष महत्व है। इस पर्व में लोग पहले डूबते सूरज की पूजा अर्चना करते हैंऔर उसके बाद उगते सूर्य की पूजा होती है ।जिससे सीख लेकर समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों के बीच इसी उद्देश्य से सामग्री का वितरण करते हैं। 

ताकि उनकी थोड़ी सी मदद हो सके और समाज में यह मैसेज जा सके कि जिस तरह लोग डूबते सूरज की पूजा करते हैं। उसी तरह सभी लोगों को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की मदद करनी चाहिए। मटिहानी विधानसभा से आए दर्जनों गांवों के सैकड़ों के सांख्य में छठ व्रती केशावे गांव पहुंचे और छठ महापर्व को लेकर सामग्री ली है। इस दौरान निसाहय लोगों को साड़ी और रुपए भी देकर पूर्व विधायक ने मदद की।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री