LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

BPSC Student Protest in Begusarai: बीपीएससी छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ बेगूसराय में चक्का जाम , जाप के कार्यकर्ताओं ने एनएच 31 को किया अवरुद्ध

बीपीएससी छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ आज बिहार में चक्का जाम किया गया है। इसका प्रभाव बेगूसराय में भी स्पष्ट रूप से देखा गया, जहां जाप के कार्यकर्ताओं ने एनएच 31 को अवरुद्ध कर बिहार सरकार के खिलाफ जोरदार हंगामा और नारेबाजी की।

 BPSC Student Protest

BPSC Student Protest in Begusarai:   बीपीएससी छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ आज बिहार में चक्का जाम किया गया है। इसका प्रभाव बेगूसराय में भी स्पष्ट रूप से देखा गया, जहां जाप के कार्यकर्ताओं ने एनएच 31 को अवरुद्ध कर बिहार सरकार के खिलाफ जोरदार हंगामा और नारेबाजी की। इस दौरान एनएच 31 को पूरी तरह से जाम कर दिया गया और बिहार सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया गया। 

कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीपीएससी परीक्षा में व्यापक धांधली हुई है और पुलिस द्वारा छात्रों पर बर्बरता से लाठीचार्ज किया जा रहा है। इसी विरोध में आज पूरे बिहार में चक्का जाम किया गया है, जिसका असर बेगूसराय में भी देखा जा रहा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सुबह से ही कार्यकर्ताओं ने एनएच 31 को जाम कर दिया है और बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका स्पष्ट मांग है कि बीपीएससी परीक्षा को पूरी तरह से रद्द किया जाए, अन्यथा वे आगे की कार्रवाई करेंगे।

Diarch GO

वही संबंध में सदर एसडीओ सुबोध कुमार ने बताया है कि बीएससी परीक्षा को लेकर कुछ राजनीतिक दलों के द्वारा एनएच 31 को जाम किया है। फिलहाल अभी स्थिति सामान्य है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री