LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

BIHAR NEWS : बेगूसराय के एमआरजेडी कॉलेज में नहीं थम रहा छात्रों की पिटाई का मामला, छात्र संगठनों ने दी आन्दोलन की चेतावनी

BIHAR NEWS : बेगूसराय के एमआरजेडी कॉलेज में शिक्षकों द्वारा छात्रों की पिटाई का मामला तुल पकड़ने लगा है। आरोपी शिक्षकों की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर छात्र संगठनों ने आन्दोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने पुलिस पर भी गंभीर आरोपी लगाये हैं...पढ़िए आगे

आन्दोलन करेंगे छात्र संगठन
आन्दोलन की तैयारी में छात्र संगठन - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय के एमआरजेडी कॉलेज में 24 अक्टूबर को परीक्षा के दौरान छात्र और उसके परिजनों की पिटाई का मामला अब लगातार तूल पकड़ता ही जा रहा है। एमआरजेडी कॉलेज के शिक्षक और प्रिंसिपल के गिरफ्तारी को लेकर लगातार छात्र संगठनों के द्वारा आंदोलन की तैयारी की जा रही है। अब 72 घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस के द्वारा एकआरजेडी कॉलेज के शिक्षक और प्रिंसिपल की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज छात्र संगठन के द्वारा उग्र आंदोलन करने को चेतावनी दी है। 

छात्र नेताओं ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 72 घंटा बीत गया है। लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी प्रिंसिपल और शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं की है जिससे साफ जाहिर लग रहा है कि कहीं ना कहीं पुलिस की गठजोड़ दर्शाता है। उन्होंने कहा है कि अगर गिरफ्तारी नहीं पुलिस के द्वारा की जाती है तो सड़क पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा है कि जिस तरीके से शिक्षकों के द्वारा बेहरमी से छात्र एवं छात्राओं सहित उनके परिजनों की पिटाई की गई है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि वह शिक्षक नहीं है गुंडे हैं। वैसे गुंडे को जिला प्रशासन अविलंब गिरफ्तार कर उसे जेल भेजें। इस घटना के बाद पूर्व प्राचार्य अशोक सिंह शिक्षक एवं उसके पुत्र प्रिंसिपल अमित कुमार फरार है। 

बताते चले की 24 अक्टूबर को एमआरजेडी कॉलेज के शिक्षकों के द्वारा गुंडागर्दी मामला सामने आया था। जहां छात्र एवं छात्राओं सहित परिजनों के साथ जमकर लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई की थी। इस पिटाई की मामले के तूल पकड़ने के बाद विश्वविद्यालय ने अगले आदेश तक इस कॉलेज में सभी परीक्षा के संचालक पर रोक लगा दी गई है। परीक्षा रोक के संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि यूजी सेमेस्टर 2 सीबीसीएस 2013, 27 की परीक्षा के दौरान 24 अक्टूबर को हुई घटना का निरीक्षण करने के लिए समिति गठित हुई समिति ने रिपोर्ट प्रस्तुत किया है। 

रिपोर्ट मिलने के बाद कुलपति ने उक्त कालेज में अगले आदेश तक सैध्दांतिक परीक्षा आयोजित करने पर रोक लगा दिया है। इस दौरान ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति ने M RJD कॉलेज के शासी निकाय को भी भंग कर दिया है। आपको बताते चले कि इस घटना के बाद आरोपी शिक्षक और प्रिंसिपल पुलिस के भय से फरार है। वहीं पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं पूर्व पाचार्य अशोक कुमार सिंह का फोटो भी कई नेता के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिससे पुलिस पर भी बहुत बड़ा सवाल खराब होते नजर आ रहा है। क्योंकि गिरफ्तारी नहीं होने से सभी छात्र संगठन के नेता में काफी रोज पुलिस के खिलाफ देखी जा रही है।

NSIT
Nsmch

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट