LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar News: बेगूसराय में रफ्तार का कहर,ट्रक पिकअप वैन की जबरदस्त टक्कर में एक की मौत

Bihar News: बेगूसराय में रफ्तार का कहर कम हते नहीं दिख रहा है. शायद हीं ऐसा कोई दिन होगा जब रफ्तार की जद में आकर किसी के प्राण पखेरु न होते हों. सिंघौल स्थित एनएच 31 पर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई.

रफ्तार का कहर
रफ्तार का कहर- फोटो : Reporter

Bihar News: बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वैन में जोरदार धक्का मार दिया। इस हादसे में पिकअप वैन ड्राइवर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यह पूरा मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघौल स्थित एनएच 31 के पास की है। 

मृतक चालक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के रहने वाले शिवाजी राय का पुत्र संजीत कुमार राय के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि मुजफ्फरपुर से गाड़ी पर सामान लोड कर कटिहार जा रहे थे। तभी सिंघौल थाना के पास तेज रफ्तार ट्रक ने जबरदस्त पिकअप वैन में टक्कर मार दिया। इस हादसे में मौके पर ही पिकअप चालक की मौत हो गई। 

वहीं इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया। वही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सिंघौल थाना पुलिस को दी। मौके पर सिंघौल थाने पुलिस पहुंचकर सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। इस मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री