LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Begusarai News: लक्ष्मी-गणेश की पूजा के बाद बेगूसराय में हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बेगूसराय में हार्डवेयर दुकान में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि दुकानदार ने रात को लक्ष्मी-गणेश की पूजा के बाद दुकान बंद की थी।

दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान- फोटो : Reporter

Begusarai News: बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफरा बाजार में स्थित सदगुरु हार्डवेयर दुकान में बीती रात भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे दुकानदार राम उदय पंडित को लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, इस घटना में लगभग 15 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हुई है। आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के लोग भीड़ जमा हो गए। दुकानदार राम उदय पंडित ने बताया कि वह इस घटना से पूरी तरह से तबाह हो गए हैं।

यह घटना स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ा झटका है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दुकानदार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री