LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime: बेगूसराय में सबेरे सबेरे ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने किसान को मारी गोली, हालत गंभीर

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है।इसी कड़ी एक बार फिर बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक किसान को गोली मार दिया है। वहीं गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।

Bihar News
सबेरे सबेरे ताबड़तोड़ फायरिंग- फोटो : Reporter

Bihar Crime: बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल टूटने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार हो रहे अपराध से लोग सहमें हुए हैं.बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है।इसी कड़ी एक बार फिर बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक किसान को गोली मार दिया है। वहीं गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा गांव की है। घायल किस की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा वार्ड नंबर 3 के रहने वाले स्वर्गीय कामो राय का पुत्र अशोक राय के रूप में की गई है।

इस घटना के संबंध में घायल अशोक राय ने बताया है कि बृहस्पतिवार को अपराधियों के द्वारा जबरन मेरे खेत पर हथियार के बल और जोतने का प्रयास किया था। तभी इसका विरोध मेरे द्वारा किया गया तो अपराधियों ने बृहस्पतिवार को भी गाली गलौज और जाम से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि आज सुबह जब हम अपने घर से दुकान पैदल ही जा रहे थे। तभी बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ मुझ पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। 

Diarch GO

इस ताबड़तोड़ फायरिंग में एक गोली किसान अशोक राय के पैर में जा लगी। और अपराधी हथियार लहराते और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया है। वही गीली लगने से  वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे जगह से उठाकर परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। फिलहाल बछवारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री