LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Begusarai Barauni Accident: रेलवे पोर्टर 'अमर' की 11 दिसंबर को होने वाली थी शादी, लाश पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम, इंजन में दबकर हुई थी मौत

Bihar Begusarai Barauni Accident: बीते 9 नवंबर को रेलकर्मी अमर की इंजन में दबकर मौत हो गई। अमर की लाश जब उसके घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। दरअसल, 11 दिसंबर को अमर की शादी होने वाली थी। लेकिन अब शादी की सारी तैयारियां अधूरी रह गई।

Begusarai Barauni Accident
Begusarai Barauni Accident- फोटो : Reporter

Bihar Begusarai Barauni Accident: बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी जंक्शन पर शंटिंग ऑपरेशन के दौरान ट्रेन के इंजन और एक डिब्बे के बीच फंसने से 30 वर्षीय एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। यह घटना शनिवार (9 नवंबर) को हुई जब अमर कुमार राउत बरौनी जंक्शन पर ट्रेन समाप्त होने के बाद लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर: 15204) के इंजन को अलग कर रहे थे। इस दौरान एलडब्ल्यूएलआरएम के बीच दबकर अमर की मौत हो गई। वहीं अमर की लाश जब घर पहुंची तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

11 दिसंबर को होनी थी शादी

दरअसल, मृतक रेल कर्मचारी अमर की शादी 11 दिसंबर को शादी होनी थी। अमर ड्यूटी पर थे लेकिन उनके घर वाले उनकी शादी की तैयारियों में लगे थे। शादी की लगभग तैयारियां हो चुकी थी। गाड़ियों की बुकिंग भी हो गई थी लेकिन होनी को कुछ ओर ही मंजूर था। शादी की सारी तैयारियां तब अधूरी रह गई जब होने वाले दूल्हे का शव घर पहुंचा। अमर की लाश देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे इलाके के लोगों की आंखे नम हो गई। 

लाश पहुंचते ही मचा कोहराम

बताया जा रहा है  कि अमर की शादी का कार्ड 15 नवंबर तक छप के आने थे जिसके बाद परिजन उसे अपने रिश्तेदारों में बांटने में जुटने वाले थे। अमर ने अपनी मौत से एक दिन पहले ही छुट्टी का अप्लाई भी किया था अधिकारियों ने उसकी छुट्टी को स्वीकृत कर दिया था। वहीं दूसरे दिन ही अमर दुनिया से बिदा हो गया। अमर की मौत के बाद परिजनों ने हत्या की भी आशंका जताई है। परिजनों ने इस मामले में उच्चस्तरी जांच की मांग की है। 

कर्मचारी यूनियन ने की 1 करोड़ की मांग

बता दें कि, मृतक अमर बिहार के दलसिंहसराय के सरदारपुर का रहने वाला था। अमर के पिता राजकुमार राम बरौनी में रेलवे के सिंक लाइन में फिटर के पद पर कार्यरत थे और 2018 में एक दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। इसके बाद, अनुकंपा के आधार पर अमर को नौकरी मिली थी। वहीं 9 नवंबर को दुर्घटना में अमर की मौत हो गई। वहीं रेल हादसे में मृतक कर्मी को मिलने वाली ₹25 लाख की सहायता राशि की जगह कर्मचारी यूनियन ने ₹1 करोड़ की मांग की है। 

NSIT
Nsmch