LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar News: शादी के बाद बिहार पुलिस के दारोगा पति ने SDO पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड, पूरा मामला जान हो जाएंगे हैरान...

Bihar News: बिहार के बेगूसराय से हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। जहां एसडीओ पत्नी ने अपने दारोगा पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है...

bihar news
SDO wife filed a case against her SI husband- फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar News: बिहार में SDO पत्नी ने अपने SI पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना से लेकर मारपीट कर हत्या कर देने तक का आरोप लगाया है। मामला बेगूसराय का है। इस मामले में अब पुलिस जांच में जुट गई है। एसडीओ पत्नी ने महिला थाने में अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।    

SDO पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप 

दरअसल, भागलपुर के विद्युत विभाग में एसडीओ के पद पर कार्यरत प्रीतम कुमारी ने अपने पति मिथिलेश कुमार कुणाल जो नारायणपुर (बिहपुर थाना क्षेत्र) के निवासी और एसआई हैं, पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और हत्या की आशंका का आरोप लगाते हुए महिला थाना बेगूसराय में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शादी और उत्पीड़न की शुरुआत

प्रीतम और मिथिलेश की शादी 6 दिसंबर 2021 को हुई थी। प्राथमिकी में बताया गया है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर गाली-गलौज और प्रताड़ना शुरू हो गई। प्रीतम ने आरोप लगाया कि उनके पति छुट्टी पर घर आते थे और उनके साथ मारपीट करते थे।

पुत्री के जन्म के बाद बढ़ी प्रताड़ना

24 नवंबर 2022 को प्रीतम ने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद प्रताड़ना और बढ़ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष और उनके पति ने दहेज देने या तलाक के कागज पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। इस दौरान उनकी पुत्री के साथ भी मारपीट की गई।

NSIT
Nsmch

ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

प्रीतम ने बताया कि 24 नवंबर 2024 को वह सांख (मुफस्सिल थाना क्षेत्र) स्थित अपने मायके गई थीं। इसी बीच ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके कार्यालय जाकर गाली-गलौज और अपमान किया। इसके बाद मायके पहुंचकर उनके और उनके परिजनों के साथ मारपीट की।

हत्या की आशंका और पुलिस से मदद की गुहार

प्रीतम ने अपनी जान को खतरा बताते हुए महिला थाने से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की हर पहलु पर जांच कर रही है। वहीं एसआई पति ने आरोपों को गलत बताया है।