LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Accident in Bihar:दिवाली से पहले बेगूसराय में दर्दनाक हादसा, मासूम की मौत, परिवार में कोहराम

बेगूसराय जिले के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मकरदही के पास एक दिल दहलाने वाली घटना में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी सुधीर ठाकुर की पुत्री आकृति कुमारी के रूप में हुई है।

Accident in Bihar
दिवाली से पहले हादसा- फोटो : Reporter

Accident in Bihar: बेगूसराय जिले के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मकरदही में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है। मृतक बच्ची की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी सुधीर ठाकुर की पुत्री आकृति कुमारी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पूरा परिवार ई-रिक्शा से सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। तभी मकरदही के पास अचानक आकृति ई-रिक्शा से गिर गई और ई-रिक्शा उसके सिर से कुचल गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Report-Ajay Shastri