LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar News: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने महिला को गोली से भूना, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक महिला को गोलियों से भून दिया। वही गोली लगने से महीला गंभीर रूप से घायल हो गयी।घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

Begusarai murder
बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने महिला को गोली से भूना- फोटो : reporter

Bihar News: बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा में एक बार फिर अपराधियों ने दहशत फैला दी है। स्थानीय निवासी सत्य नारायण चौधरी की पत्नी, 50 वर्षीय शांति देवी पर अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई हैं। घटना के समय शांति देवी अपने घर के बाहर अलाव सेंक रही थीं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी मनीष सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। सदर वन डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम विभिन्न पहलुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है।

फिलहाल, पीड़िता की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने को तैयार नहीं है। सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री