LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Crime In Begusarai: चोर मस्त पुलिस पस्त, बेगूसराय में चोरों का आतंक,दो दुकान में भीषण चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

जिले में शहर से लेकर गांव तक चोरों का आतंक है। अधिकांश मामलों में चोर का सुराग लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का दावा है कि चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Crime In Begusarai:  चोर मस्त पुलिस पस्त, बेगूसराय में चोरों
चोर मस्त पुलिस पस्त- फोटो : reporter

Crime In Begusarai: बेगूसराय में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिला।  जहां चोरों ने एक साथ दो दुकान में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है।वहीं दुकान में चोरी होने के बाद दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि चोरी की करतूत वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जहां चोरों ने एक साथ दो दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो रहा है। 

यह पूरा मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघल वार्ड नंबर एक की है। इस घटना के संबंध में दुकानदार ने बताया है कि बीती रात दुकान बंद कर घर चले गए जब सुबह दुकान खोलने के लिए आए तो दुकान का ताला टूटा हुआ था जब अंदर प्रवेश किया तो दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। 

उन्होंने बताया कि दुकान में सारा सामान चोरों ने चुरा कर मौके से फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि बगल के एक दुकान का भी दीवार तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल इस चोरी की घटना से दुकानदारों में हर काम बचा हुआ है वहीं दुकानदारों का कहना है कि पुलिस रात में सही तरीके से गस्ती नहीं करती है।जिसके कारण से चोर बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। 

फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सिंघौल थाना पुलिस को दी है। मौके पर सिंघौल थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री