LATEST NEWS

  • Tirhut Graduate Poll
  • Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी 3427 वोटों से आगे, पढ़िए अब तक के मतों

  • Patna Teacher MLC Poll RJD Sanjeev Kumar Defeats BJP Yadav
  • Patna Teacher MLC Election: पटना शिक्षक MLC सीट पर RJD की जीत की आधिकारिक घोषणा, संजीव कुमार बोले-

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

  • MLC Election Results BJP Gains in UP Bihar Sees Mixed Wins
  • MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजे- यूपी में भाजपा का दबदबा, बिहार की चारों शिक्षक सीटों

Bihar Crime News : बेगूसराय में अपराधी ने हाथ में हथियार लेकर महिला को दी जान से मारने की धमकी, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Bihar Crime News : बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं. इसी कड़ी में हथियार लहराते हुए अपराधी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी है. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बेगूसराय में अपराधी ने हाथ में हथियार लेक
जान से मारने की धमकी - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर देखने को मिल रहा है। अपराधी लगातार बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन पुलिस उसपर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों द्वारा दोनों हाथ में हथियार लेकर खुलेआम सड़कों पर एक महिला को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से एक अपराधी बेखौफ होकर दोनों हाथ में हथियार लेकर खुलेआम होकर सड़कों पर एक महिला को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपुरा वार्ड नंबर 17 की है। बताया जा रहा है कि एक जमीन का मामला था। जिसमें पसपुरा गांव के कुख्यात अपराधी है। और खुलेआम जमीन को सेटलमेंट करने को लेकर महिला को सड़कों पर घेर लिया और उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। यह करतूत किसी ने अपने मोबाइल में वीडियो बना लिया। और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालाँकि NEWS4NATION इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।  

वही इस घटना के संबंध में मुफस्सिल थाना के पुलिस ने बताया है कि एक वीडियो हम लोग को प्राप्त हुआ है फिलहाल वीडियो के आधार पर अपराधी की चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बहरहाल जो भी हो जिस तरीके से अपराधी बेगूसराय में खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे है। और दोनों हाथ में हथियार लेकर खुलेआम सड़कों पर महिला को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।  इससे साफ जाहिर हो रहा है कि पुलिस का खौफ अपराधियों के बीच खत्म हो चुका है। इस संबंध में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपूरा गांव में शिवम नामक अपराधी के द्वारा खुले आम हाथ में हथियार लेकर लहराते हुए वीडियो प्राप्त हुआ है। उस वीडियो के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि हाथ में हथियार लेकर गांव में दहशत फैलाने की नीयत से इस तरह की अंजाम दिया है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट