LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Crime In Begusarai: बेगूसराय में घर से बुला कर बीच सड़क पर अपराधियों नें य़ुवक को घोंपा चाकू, गंभीर हालत में रेफर

बेगूसरायमें बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर बीच सड़क पर चाकू मार कर फेंक दिया। वही अपराधियों के द्वारा युवक की चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

Crime In Begusarai
सड़क पर बदमाशों का आतंक- फोटो : Reporter

Crime In Begusarai: बेगूसराय से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर बीच सड़क पर चाकू घोंपा है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के पचम्बा स्कूल के समीप हुई।घायल युवक की पहचान सिंघल थाना क्षेत्र के लड्डवारा वार्ड नंबर 4 के रहने वाले मोहम्मद आलमगीर का 24 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अमीर सोहेल उर्फ मोनू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अपराधियों ने मोनू को शराब पिलाकर पहले जमकर पीटा और फिर चाकू मारकर मरा समझकर सड़क पर फेंक दिया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बेगूसराय सदर अस्पताल ले गई। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Diarch GO

परिजनों ने बताया कि मोनू का किसी से कोई विवाद नहीं था। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। सदर डीएसपी वन सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री