LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Hooch Tragedy in Bihar: जहरीली शराब ने फिर बरपाया कहर, बेगूसराय में दो लोगों की मौत के बाद मचा हड़कंप, लीपापोती में जुटा प्रशासन

जहरीली शराब पीने से दो व्यक्ति की मौत हुई है। मौत की खबर लगते ही पुलिस के बीच खलबली मची हुई है। शराबबंदी वाले बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर शराब पीने से दो लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है।

bihar News
जहरीली शराब पीने से फिर दो लोगों की मौत!- फोटो : Reporter

Hooch Tragedy in Bihar:  बिहार में शराब से मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। सरकार कहते हैं कि बिहार में शराब नहीं बीक रही है। सीवान छपरा के बाद एब बेगूसराय में शराब मौत बन कर आयी है।  बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में दो व्यक्ति की मौत हो गई है। इस मौत के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 

वहीं बताया जा रहा है कि जहरीली शराब पीने से दो व्यक्ति की मौत हुई है। मौत की खबर लगते ही पुलिस के बीच खलबली मची हुई है। आपको बताते चले की इस शराबबंदी वाले बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर शराब पीने से दो लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है। तो कहीं ना कहीं प्रशासनिक महकमा भी सवालों के घेरे में है।

Diarch GO

 हालांकि प्रशासन के द्वारा अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि दोनों लोगों की मौत शराब पीने से ही हुई है। मृतक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के मैदा शाहपुर के रहने वाले डॉक्टर सी सी सिंह एवं उनके कंपाउंड हरे राम तांती के रूप में की गई है।खास बात यह है कि इसमें मृतक डॉक्टर सी सी सिंह का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया हालांकि प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गठित एक टीम के देखरेख में हरे राम तांती का पोस्टमार्टम कराया गया । अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर उनकी मौत किन वजह से हुई है ।

 लेकिन बेगूसराय के सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीते समय हरे राम तांती को उनके क्लीनिक में इलाज के लिए लाया गया था उस वक्त उनके आंखों की रोशनी चली गई थी। परिजनों ने बताया कि हरे राम तांती शराब का भी सेवन किया करते थे। अतः अनुमान लगाया जा रहा है कि शराब पीने से ही उनकी मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर मौत की वजह क्या है । लेकिन अगर शराब पीने से दोनों लोगों की मौत हुई है तो कहीं न कहीं कहा जा सकता है कि शराबबंदी वाले बिहार के बेगूसराय में पुलिस निष्क्रिय हैं। एवं लगातार शराब माफियाओं के द्वारा जहरीली शराब बनाकर बेची जा रही है । गौरतलब है कि मृतक दोनों ही लोग स्वास्थ्य सेवा से ही जुड़े हुए थे तथा एक अपने निजी क्लीनिक में मेडिकल की प्रैक्टिस करते थे। इस संबंध में एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि संदिग्ध में दो व्यक्ति की मौत हुई है। जिसमें एक व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराया गया है। दूसरे व्यक्ति की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस उसके परिजन से पूछताछ करने के लिए पहुंची है। उन्होंने बताया है कि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री