LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Crime In Begusarai: बेगूसराय में छात्रा की गोली लगने से मौत, दो गुटों के बीच हुई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है जहां अपराधियों की गोलीबारी से घायल एक छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Begusarai murder
बेगूसराय में छात्रा की गोली लगने से मौत- फोटो : reporter

Crime In Begusarai: बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के रामगिरी महाजी टोला में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। शुक्रवार शाम कोचिंग से घर लौट रही अरुण पासवान की पुत्री बबीता कुमारी दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में फंस गई और उसे सिर में गोली लग गई।

घटना के वक्त इलाके में दहशत का माहौल था और लोग अपने घरों में दुबके हुए थे। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को तत्काल एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामगिरी महाजी टोला की है। मृत छात्रा की पहचान अरुण पासवान की पुत्री बबीता कुमारी के रूप में की गई है ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश के चलते यह गोलीबारी हुई है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री