LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar Crime News : बेगूसराय में हथियार के बल पर बेख़ौफ़ बदमाशों ने लूटी स्कार्पियो, विरोध करने पर पिस्टल के बट से ड्राईवर पर किया हमला

Bihar Crime News : बेगूसराय में बेख़ौफ़ बदमाशों ने हथियार के बल स्कार्पियो लूट लिया. वहीँ लूट का विरोध करने पर ड्राइवर पर पिस्टल के बट से हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बेगूसराय में हथियार के बल पर बेख़ौफ़ बदमाशो
हथियार के बल पर लूटी स्कार्पियो - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। गंभीर वारदात को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में अपराधियों ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी को हथियार के बल पर लूट लिया। जब स्कॉर्पियो लूटने से ड्राइवर मना किया तो अपराधियों ने उसे पिस्टल के बट से जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई में स्कार्पियो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

घायल अवस्था में ड्राइवर को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के पास की है। घायल ड्राइवर की पहचान भागलपुर जिले के कहलगांव थाना के रहने वाले मनोज मंडल का पुत्र राजकमल मंडल के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि राजकमल मंडल स्कॉर्पियो गाड़ी चलाता है। उन्होंने बताया कि बीती रात 4 अपराधी सबौर से गाड़ी किराया पर लेकर बेगूसराय आया था। उन्होंने बताया कि जीरो माइल के पास चारों अपराधी हथियार के बल पर गाड़ी लूटने लगे। तभी इसका विरोध राजकमल मंडल के द्वारा किया गया तो इसी से नाराज होकर अपराधियों ने उसे बेहरमी से जमकर पिटाई कर दी। 

उन्होंने बताया है कि इस घटना की सूचना राजकमल मंडल के द्वारा सुबह 4:00 बजे परिजनों को दिया गया। आनन फानन में परिजन बेगूसराय पहुंचकर घायल अवस्था में राजकमल मंडल को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में उन्होंने बताया है कि हालांकि जीपीएस के माध्यम से बरौनी थाने के पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी को बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया है कि सभी अपराधी भागलपुर जिले के सबौर गांव में एक लॉज में रहकर पढ़ाई करते थे। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट