LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Crime In Begusarai: राजद के दबंग नेता ने भाजपा नेता की जमकर की पिटाई, बेगूसराय में बवाल, धमकी का ऑडियो वायरल

बेगुसराय में दिन-दहाड़े निगम पार्षद 29 के सह राजद के दबंग नेता राजदीप कुमार उर्फ मुकूल सरदार के द्वारा भाजपा के पुर्व मंडल अध्यक्ष बेगुसराय के अजय कुमार को अपने निजी आवास में बुलाया और लाठी डंडे और बंदूक के कुंदा से पीटा।

Crime In Begusarai:  राजद के दबंग नेता ने भाजपा नेता की जमकर
बेगूसराय में बवाल- फोटो : Reporter

Bihar Crime: बेगुसराय में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि निगम पार्षद और राजद के दबंग नेता राजदीप कुमार उर्फ मुकूल सरदार ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय कुमार को अपने निजी आवास पर बुलाकर लाठी-डंडे और बंदूक के बट से बुरी तरह पीटा। साथ ही, जदयू के युवा नेता प्रधान कुमार को जान से मारने की धमकी देने का भी एक ऑडियो वायरल हुआ है।

पीड़ितों ने इस घटना की शिकायत लोहिया नगर थाने में दर्ज करवाई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसपी मनीष कुमार ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।बेगुसराय के सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र अमर ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि उन्होंने एसपी से बात की है और इस मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस मामले को सदन में उठाएंगे।

राजद के जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि आरोप सच पाए जाते हैं तो पार्टी के आलाकमान से बात की जाएगी। उन्होंने इस तरह की हिंसा की निंदा की है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री