LATEST NEWS

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

BIHAR NEWS : प्रधानमंत्री आवास योजना में कमीशन नहीं मिलने पर वार्ड पार्षद ने की चाचा-भतीजा की पिटाई, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BIHAR NEWS : प्रधानमन्त्री आवास योजना का कमीशन नहीं मिलने से नाराज वार्ड पार्षद ने चाचा भतीजा की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। जख्मी चाचा भतीजा ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करायी है...पढ़िए आगे

चाचा भतीजा की पिटाई
कमीशन नहीं देना पड़ा महंगा - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय में प्रधानमन्त्री आवास योजना मिलने के बाद 30 हज़ार रुपए कमीशन नहीं देने से नाराज वार्ड सदस्य ने चाचा भतीजा को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में दोनों चाचा भतीजा का इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

पूरा मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के रतौली गांव की है। इस घटना के संबंध में घायल जीभीषण राय ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव में ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला। उन्होंने बताया कि जब से प्रधानमन्त्री आवास योजना का लाभ मिला है तब से ही गांव के तीन के वार्ड सदस्य टुनटुन सिंह एवं मिथुन सिंह के द्वारा घर पर चढ़कर कमीशन के तौर पर 30 हजार रुपए का डिमांड कर रहा था। 

उन्होंने बताया कि जब पैसा देने से इनकार किया तो तब से ही गाली गलौज और मारपीट की धमकी देने लगे। उन्होंने बताया है कि काम कर मेरा भतीजा घर लौट रहा था। तभी रास्ते में उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट का जब मेरे द्वारा विरोध किया गया तो इसी से नाराज होकर दोनों मिलकर लाठी डांटे से पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

उन्होंने बताया है कि गांव के वार्ड सदस्य है और दबंग भी है। इसके डर से कोई भी व्यक्ति नहीं बोलता है। फिलहाल घायल अवस्था में दोनों का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना की सूचना पीड़ित परिवार के द्वारा सिंघौल थाना पुलिस को दी। मौके पर सिंघौल थाने पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

NSIT
Nsmch

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट