Bihar News: बेगूसराय में टाइगर मोबाइल के जवान की गुंडागर्दी, फायरिंग और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार, एसपी के कड़े रुख से महकमे में हड़कंप

Bihar News: बेगूसराय जिले में हाल ही में एक सिपाही को फायरिंग और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Tiger Mobile jawan arrested in Begusarai
टाइगर मोबाइल के जवान की गुंडागर्दी- फोटो : Ajay Sastri

Bihar News: बेगूसराय जिले में  एक सिपाही को फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना उस समय हुई जब सुरक्षा गार्ड के हथियार से फायरिंग हुई जिसमें कैश वैन के बाहन चालक को गोली लग गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. बेगूसराय एसपी ने कार्रवाई का आदेश दे दिया है.

फायरिंग और मारपीट करने के आरोप में एक सिपाही को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है. रतनपुर थाने में कार्यरत टाइगर मोबाइल पुलिस पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है.

Diarch GO

 सिविल ड्रेस में टाइगर मोबाइल के जवान ने सरकारी पिस्टल से फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया.  बदमाश के भेष में पुलिस की गुंडागर्दी का मामला सामने के आने के बाद एसपी ने सख्त रुख अपनाया है. एसडीपीओ को जांच का आदेश देदिया गया है. 

घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के हरहर महादेव चौक स्थित गंगाराम के पास की है.इस मामले में घायल व्यक्तियों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

NSIT
Nsmch

पुलिस ने बताया कि आरोपी सिपाही को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर असर पड़ता है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट- अजय शास्त्री