LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

BIHAR NEWS : किसकी इजाजत से देखने आये मेला...थानाध्यक्ष ने यूट्यूबर से पूछकर जमकर की पिटाई, दर्जनों यूट्यूबर्स ने डीएम से लगायी न्याय की गुहार

BIHAR NEWS : बेगूसराय में दबंगई दिखाते हुए एक थानाध्यक्ष ने यूट्यूबर की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना से आक्रोशित दर्जनों यूट्यूबर्स डीएम के पास पहुंचे और न्याय की गुहार लगाया...पढ़िए आगे

यूट्यूबर की पिटाई
थानाध्यक्ष की दबंगई - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर पुलिस की गुंडागर्दी देखने को मिला है। जहां मेला देखने आए यूट्यूबर क्रिएटर के साथ जमकर पुलिस ने बेरहमी से पिटाई कर दी। वहीं पुलिस की पिटाई से यूट्यूबर विशाल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस की पिटाई से नाराज दो दर्जनों से अधिक यूट्यूबर क्रिएटर डीएम कार्यालय पहुंचकर डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। 

दरअसल यूट्यूबर क्रिएटर विशाल कुमार सिंघौल थाना क्षेत्र के विनोदपुर गांव काली पूजा का मेला देखने के लिए गया था। तभी सिंघौल थाना अध्यक्ष के द्वारा उसे पकड़ लिया और गाली गलौज करने लगे। जब गाली गलौज का विरोध किया तो इसी से नाराज होकर पुलिसकर्मी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। 

उन्होंने बताया कि इस तरह से बेरहमी से पिटाई किया गया जैसा लग रहा था कि हम लोग अपराधी हैं। उन्होंने बताया कि जब मेरे द्वारा कहा गया कि हम काली पूजा का मेला देखने के लिए आए तो उन्होंने कहा कि तुम तेघरा से मेला देखने के लिए यहाँ कैसे आये। यह किसने तुमको इजाजत दिया। इस पिटाई से नाराज दो दर्जन से अधिक यूट्यूवर पर क्रिएटर आज डीएम ऑफिस पहुंचकर आरोपी पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। 

वही इस दौरान चर्चित वायरल बॉय चंद्रशेखर मिश्रा ने कहा है कि अब पुलिस की गुंडागर्दी इस कदर हावी हो गया है की बेवजह लोगों को पुलिस के द्वारा बेहरमी से पिटाई की जाती है। ऐसे में अब हम लोगों को भी काफी डर लगने लगा है। किस समय पुलिस के द्वारा पिटाई की जाएगी यह कहना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि ऐसे पुलिस पदाधिकारी के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए।

NSIT
Nsmch

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट