LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar News - बेगूसराय में मानसिक तनाव से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

Bihar News - बेगूसराय में 440 वोल्ट की तार के चपेट में आने से युवक की मौत हो गई । वहीं दूसरी ओर मानसिक तनाव में आकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।

युवक की मौत

Bihar News- बेगूसराय में बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा एक छात्र को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। इस घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि आज प्रिंस कुमार अपने गाय को खाना देने के लिए जा रहा था। उसी वक्त घर के नजदीक से गुजर रही 440 वोल्ट की तार टूट कर गिर गई और जिसकी चपेट में वह आ गया। आनन फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। 

 लेकिन चिकित्सकों ने जांच के उपरांत प्रिंस कुमार को मृत घोषित कर दिया। पूरा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के काजी रसलपुर पंचायत की है। मृतक की पहचान काजी रसलपुर निवासी प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की छानबीन में जुट गई है। 

वहीँ बेगूसराय में मानसिक तनाव में आकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या  कर ली। घटना परिहारा थाना क्षेत्र के सांखू गांव की है। मृतक की पहचान दरभंगा जिला के रहने वाले सनी कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सनी कुमार बचपन से ही अपने ननिहाल में रहते था और अपने मामा के काम में हाथ बंटाते थे। बीते शाम वह सोने के लिए गए थे और जब सवेरे लेट तक नहीं उठे तब लोगों ने घर के अंदर देखा तो सनी कुमार फंदे के सहारे लटके हुए पाया गया।  

 तब पड़ोसियों को बुलाकर घर वालों ने शव को नीचे उतारा एवं तत्पश्चात परिहारा थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजनों ने आत्महत्या की कोई पुख्ता वजह नहीं बताई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है ।

NSIT
Nsmch

बेगुसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट