LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Bihar News -बेगूसराय में समलैंगिक संबंध को लेकर हुई कोचिंग संचालक बिट्टू की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar News - बेगूसराय की पुलिस ने पिछले दिनों हुए कोचिंग संचालक बिट्टू कुमार की हत्या मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने बिट्टू सिंह की हत्या में संलिप्त एक आरोपी सुमित कुमार उर्फ सुबीत कुमार को गिरफ्तार की है।इस घटना के संदर्भ में पुलिस ने बताय

समलैंगिक सम्बन्ध को लेकर हत्या
समलैंगिक सम्बन्ध को लेकर हत्या- फोटो : अजय शाश्त्री

Bihar News - बेगूसराय की पुलिस ने पिछले दिनों हुए कोचिंग संचालक बिट्टू कुमार की हत्या मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने बिट्टू सिंह की हत्या में संलिप्त एक आरोपी सुमित कुमार उर्फ सुबीत कुमार को गिरफ्तार की है। गिरफ्तारी के दौरान  पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का सरिया एवं लोहे का दाब, मृतक का मोबाइल, चप्पल एवं कपड़े भी बरामद किए है।  हत्यारों ने बिट्टू को बड़ी बेरहमी से मारा। हत्यारों ने कोचिंग संचालक बिट्‌टू को पहले ईंट से मारा। फिर गला दबाकर उसकी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसके बाद उसके बॉडी के पांच टुकड़े कर दिए। सिर, दोनों पैर और हाथ अलग-अलग कर दिए थे। पुलिस के मुताबिक मृतक बिट्टू और हत्यारा सुमित के बीच समलैंगिक संबध थे। इसी संबध के कारण कोचिंग संचालक की जान ले ली। 

हत्यारोपी सुमित ने बताया कि हम दोनों में समलैंगिक संबंध था। बिट्‌टू मेरे साथ लगातार संबंध बनाता था। 19 अक्टूबर को बिट्‌टू शक्ति वर्धक गोली खाया था। उस दिन 3 बार  हम दोनों के बीच संबंध बने। इसके बाद बिट्‌टू सो गया और मैं बाहर निकला। इस दौरान मेरे गुप्तांग से खून निकल रहा था । कमरे से  बाहर निकलने पर मेरे भतीजे दीपक और राजीव मिले। उन्होंने पूछा कि ये खून क्यों निकल रहा है। मैंने उन्हें बताया कि बिट्‌टू ने मेरे साथ संबंध बनाया है। यह सुनते ही भतीजे को गुस्सा आ गया। मेरी शादी होने वाली है।  लेकिन बिट्‌टू कतई नहीं चाहता था कि मेरी शादी हो। इसी के बाद हम तीनों ने बिट्‌टू को मारने का प्लान बनाया।' इस घटना के संदर्भ में बेगूसराय के एस पी मनीष ने बताया कि 22 अक्टूबर को चकिया थाना क्षेत्र के कसहा बरियाही के समीप पुलिस को बोरे में बंद एक सर कटी लाश मिली थी। 

जिसके बाद परिजनों के द्वारा लाश की शिनाख्त कसहा निवासी बिट्टू कुमार के रूप में की गई थी। शव मिलने के बाद इस घटना से संदर्भ में परिजनों ने बताया था कि बिट्टू कुमार कोचिंग संचालन का काम करते थे। 22 अक्टूबर को ही किसी के फोन आने के बाद वह घर से निकले थे। लेकिन वापस घर लौटकर नहीं आए। पुलिस के अनुसार आरोपी सुमित कुमार के द्वारा अपने दो भतीजे के साथ मिलकर पहले बिट्टू कुमार को बुलाया गया एवं उसे बेहोशी में लाने के बाद धारदार हथियार से गला काटकर एवं पैर काटकर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए पुलिस के समक्ष उल्टे-पल्ट बयान दिए गए । लेकिन जब पुलिस ने सुमित कुमार को हिरासत में लेकर दबिश  बनाई। तब सुमित कुमार ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस की ओर से इस मामले में अन्य दो आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही हैं।

 बेगूसराय से अजय शाश्त्री की रिपोर्ट