LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

BIHAR CRIME - पीपुल्स फ्रेंडली पुलिस का दिखा भयानक चेहरा, मामूली सी बात पर थानेदार ने युवक को पीट-पीटकर किया लहूलुहान, गाड़ी भी किया जब्त

BIHAR CRIME - जाम में फंसे वाहन चालक पर थानेदार इस कदर गुस्सा हो गए कि उन्होंने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। फिर उसकी गाड़ी भी जब्त कर ली। इस दौरान घायल को छोड़कर सभी पुलिसवाले वहां से चले गए।

 BIHAR CRIME - पीपुल्स फ्रेंडली पुलिस का दिखा भयानक चेहरा, म
थानेदार ने की युवक की पिटाई- फोटो : अजय शास्त्री

BEGUSARAI - बिहार के डीजीपी आलोक राज  पुलिसकर्मियों को पीपल्स फ्रेंडली होने की हिदायत दे रहे हैं। लेकिन वर्दी के रौब में गाड़ी चालक को पीटने के इस मामले से पुलिस की साख पर फिर सवाल उठ गया है। मामूली सी बात पर खुद थानेदार ने गाड़ी चालक को पीट दिया। इस पिटाई के दौरान गाड़ी चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया। 

पिटाई इस कदर की गई कि गाड़ी में जगह-जगह खून के दाग पड़े हुए हैं। उसकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया। लिहाजा रात में वह अस्पताल नहीं जा सका। सुबह घायल चालक का इलाज बखरी पीएचसी में किया गया। जरूरी जांच के लिए उसे बेगूसराय रेफर किया गया है। यह पूरा मामला परिहारा थाना क्षेत्र की है। पिटाई के कारण गाड़ी में काफी खून गिरा है। गाड़ी के अंदर खून के निशान साफ नजर आ रहे हैं। 

पीड़ित सुनील कुमार ने बताया है की गाड़ी लेकर जा रहे थे। उन्होंने बताया है कि आगे में जाम लगा हुआ था तभी परिहारा थाना अध्यक्ष उतर कर आया और बेवजह मारपीट और गाली गलौज करने लगा। इस घटना के बाद उसकी गाड़ी को परिहारा थाना अध्यक्ष ने जप्त कर लिया। गाड़ी थाने पर लगा दी गई। 

जख्मी हालत में छोड़कर भागे

पुलिस इतनी असंवेदनशील हो चुकी है कि पिटाई से घायल चालक को जख्मी हालत में ही छोड़ दिया गया।  वहीं सुबह उसने बखरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इलाज कराया। उसे आगे के इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया है। 

NSIT
Nsmch

थानाध्यक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत

पीड़ित का कहना है कि उसकी गाड़ी को जब्त कर लिया और पैसे लेने के बाद गाड़ी छोड़ी गई। पिटाई से नाराज चालक ने थाना अध्यक्ष के खिलाफ बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाईहै। इस मामले में हमने परिहारा थानाध्यक्ष से भी पक्ष जानने की कोशिश की। लेकिन कुछ भी बताने से इनकार करते नजर आया।

रिपोर्ट - अजय शास्त्री