BIHAR CRIME NEWS UPDATE - PP ज्वेलर्स में 20 मिनट में 40 लाख की डकैती, दो लुटेरों को मालिक ने मारी गोली, दो हुए फरार, भीड़ ने भी जमकर की पिटाई

BIHAR CRIME NEWS UPDATE - बेगूसराय के पीपी ज्वेलर्स में सोमवार को बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस दौरान 40 लाख की ज्वेलरी लूटकर लुटेरे फरार हो गए। वही शॉप मालिक की गोली से दो लुटेरे घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार लिया गया।

PP JEWELERS
बेगूसराय के पीपी ज्वेलर्स में लाखों की लूट- फोटो : PP JEWELERS, BEGUSARAI


BEGUSARAI - बेगूसराय में अपराधियों ने सोमवार को दिनदहाड़े पीपी ज्वेलर्स में बड़ी लूट  को अंजाम दिया है। इस दौरान लुटेरों ने ज्वेलरी शोरूम से 40 लाख के आभूषण की लूट को अंजाम दिया। वहीं भागने के दौरान शोरूम के मालिक ने फायरिंग की, जिसमें दो लुटेरों को गोली लग गई। बाद में वहीं जुटी भीड़ ने दोनों को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लुटेरों को भीड़ से बचाते हुए अपने कब्जे में ले लिया और अस्पताल लेकर गई। 

घटना पटेल चौक के पास पीपी ज्वेलर्स की है।' घटना को लेकर शॉप के मालिक प्रमोद पोद्दार ने बाद धनतेरस का मौका होने के कारण हम लोग उसकी तैयारी में लगे थे। दुकान पर मेरा बेटा राजीव मौजूद था। इसी दौरान 'करीब 1 बजे मेरा  दो बदमाश अंदर आए और फर्स्ट फ्लोर पर ज्वेलरी देखने लगे। इसके बाद दो और बदमाश अंदर घुसे।

Diarch GO

सभी के पास पिस्टल थी। अंदर घुसते ही उन्होंने लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर फायरिंग भी की। गोली मेरे बेटे राजीव और स्टाफ अजय को लगी। वे दोनों घायल हैं। वहीं इस दौरान 'बदमाश 35 से 40 लाख रुपए के आभूषण ले गए। धनतेरस को लेकर हम लोग तैयारी कर रहे थे।  प्रमोद पोद्दार ने बताया कि  पहले ही प्रशासन को सूचना दे दी थी, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा के उपाय नहीं किए। एक पिस्टल का लाइसेंस दिया गया, राइफल का लाइसेंस मांग रहे हैं।'

घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची गई है। सीसीटीवी की जांच की जा रही है। फिलहाल, गिरफ्त में आए दो लुटेरे पुलिस के लिए अहम कड़ी साबित होंगे। पुलिस का कहना है कि इस कांड के जुड़े सभी लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NSIT
Nsmch