LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

Bihar Crime News: किसी और से अवैध संबंध, पत्नी से तंग आकर पति ने उठाया खौफनाक कदम, सकते में लोग

बेगूसराय में एक पति ने अपनी पत्नी की बेवफाई से तंग आकर खौफनाक कदम उठा लिया. पत्नी किसी और से गंदा काम करती थी और रोकने पर धमकी देती थी. तंग आकर पति ने...

पत्नी के गंदा काम को देख कर भड़का पति
पत्नी के गंदा काम को देख कर भड़का पति- फोटो : Reporter

BIHAR CRIME NEWS: बेगूसराय में पत्नी की बेवफाई से परेशान एक पति द्वारा गले में फंदा लगाकर आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के वॉर्ड नंबर 11 की है।मृतक की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के बीरपुर पूर्वी वॉर्ड नंबर 11 के रहने वाले रामाशीष पोद्दार के लगभग तीस वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक के तीन बच्चों का पिता है पति पत्नी पंजाब में रहकर मजदुरी किया करता था। 

इसी बीच पत्नी का किसी और लड़के से प्यार हो गया और वो तीन बच्चों के साथ अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। पति द्वारा विरोध करने पर पत्नी और उसके प्रेमी ने पति को पंजाब से भगा दिया। जिसके बाद से ही मृतक पिछले तीन सालों से अपने गांव आकर रहने लगा। बच्चों से अलग और पत्नी की बेवफाई से परेशान मृतक तब से ही सदमे में रह रहा था। 

इसी बीच घर के लोग जब दीपावली को लेकर घर की साफ सफाई में व्यस्त थे तभी युवक ने अपने रूम में इस घटना की अंजाम दिया। बताया जाता है कि दोनो की शादी पांच छह साल पहले हुई थी। इस बीच दोनो को तीन बच्चे हुए। पति पत्नी मजदुरी के लिए पंजाब गए हुए थे। तभी पत्नी स्थानीय किसी युवक के प्यार में पड़ गई और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ ही रहने लगी।

 इस बीच मृतक संजीव कई बार अपनी पत्नी को लाने पंजाब भी गया पर पत्नी ने आने को तैयार नहीं हुई और पति को मारपीट की वहां से भगा दिया। जिसके बाद से ही मृतक सदमे में रहने लगा। जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज की आगे की कारवाई मे जुट गई है। दीपावली से एक दिन पहले मृतक द्वारा गले में फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने से परिवार के लोग सदमे में है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री