LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

Bihar Crime News: बेगूसराय में स्नान करने गए युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल

Bihar Crime News: बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट लूटपाट के इरादे से एक युवक पर हमला कर दिया गया है। घायल युवक की पहचान दरभंगा जिले के मानीगांछी थाना क्षेत्र के रहने वाले उत्तम दास का पुत्र गंगा कुमार दास के रूप में हुई है।

अपराधियों का तांडव
युवक पर जानलेवा हमला- फोटो : Reporter

Bihar Crime News:  बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट पर एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। दरभंगा जिले के मानीगांछी थाना क्षेत्र के रहने वाले उत्तम दास के पुत्र गंगा कुमार दास को अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट के प्रयास में गोली मार दी।

गंगा कुमार दास अपने परिवार के साथ सोमवार की  रात सिमरिया गंगा में स्नान करने आए थे। शौच के लिए खेत की ओर गए गंगा कुमार दास पर अचानक अपराधियों ने हमला कर दिया और उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो चुके थे।घायल अवस्था में गंगा कुमार दास को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने गंगा कुमार दास से लूटपाट करने का प्रयास किया था। जब उन्होंने विरोध किया तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। चकिया थाना पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है और इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार, गंगा कुमार दास जब शौच के लिए खेत की ओर गए तो अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल गंगा कुमार दास को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि वे सभी बीती रात सिमरिया गंगा में स्नान करने आए थे। घटना के समय गंगा कुमार दास खेत की ओर गए थे। गोली की आवाज सुनकर जब वे दौड़े तो अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री