LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime News : बेगूसराय पुलिस ने कुख्यात पंकज यादव को किया गिरफ्तार, हथियार और दर्जनों जिन्दा कारतूस किया बरामद

Bihar Crime News : बेगूसराय पुलिस ने कई संगीन मामलों में वांक्षित पंकज यादव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी पर हत्या और लूट के कई मामले दर्ज हैं...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बेगूसराय पुलिस ने कुख्यात पंकज यादव को कि
कुख्यात पंकज यादव गिरफ्तार - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे एक कुख्यात अपराधी को हथियार और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी साहेबपुर कमाल थाने के पुलिस ने आहोघाट के दियारा से की गई है। इस अपराधी के पास से 23 जिंदा कारतूस एक देसी मास्केट और एक देशी पिस्टल भी बरामद किया है।

घटना के संबंध में बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने बताया कि आहोघाट के दियारा में कुख्यात अपराधी पंकज कुमार यादव के द्वारा अपराध की योजना बनाया जा रहा था। तभी इसकी सूचना साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को लगी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे इलाके की घेराबंदी की और छापेमारी अभियान चलाया। 

छापेमारी अभियान के तहत कुख्यात अपराधी पंकज कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी पंकज कुमार यादव की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से 23 जिंदा राउंड कारतूस एवं एक देशी पिस्तौल और एक मास्केट भी बरामद किया गया। 

उन्होंने बताया कि यह इस इलाके का कुख्यात अपराधी है। इसके ऊपर हत्या लूट सहित कई संगीन मामला दर्ज है। उन्होंने बताया है कि अगर इस अपराधी की गिरफ्तारी नहीं होती तो किसी बड़ी घटना को फिर से इसके द्वारा अंजाम दिया जाता।

NSIT
Nsmch

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट