LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: बेगूसराय में दबंगों ने बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News: बिहार के बेगूसराय से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां दंबगों ने एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौर पंचायत के बलुआहा गांव की है।

Bihar crime News
goons beat an old man to death- फोटो : Reporter

Bihar News: बेगूसराय में एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीट कर दबंगों ने हत्या कर दिया है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौर पंचायत के बलुआहा गांव की है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक बुजुर्ग की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौर पंचायत के बलुआहा वार्ड-10 के रहने वाले 67 वर्षीय ब्रह्मदेव पासवान उर्फ घंटोली पासवान के रुप में हुई। 

मृतक के पुत्र नीतीश कुमार ने बताया कि 22 नवंबर की शाम मेरे पिताजी घर से बाहर निकाल कर जा रहे थे। उसी वक्त शराब के नशे में धुत मोती पासवान रास्ते में रोक कर मेरे पिताजी के साथ जमकर मारपीट करने लगा और गर्दन मरोड़ कर तोड़ दिया। उसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी ले गया।

जहां बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एक सप्ताह पहले  इलाज के बाद घर ले गया। लेकीन पिता जी की आज यानी 11 दिसंबर करीब 1:00 बजे दिन में मौत हो गई। परिजनों ने मौत की सूचना गढ़पुरा थाने पुलिस को दी । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गढ़पुरा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट