LATEST NEWS

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

Bihar Crime: साली से मिलने गए जीजा की पीट-पीट कर हत्या, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय में अपराधियों ने साली से मिलने गए जीजा को पीट-पीट कर हत्या कर दिया। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं हत्या की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जीजा की पीट-पीट कर हत्या
जीजा की पीट-पीट कर हत्या- फोटो : Reporter

Bihar Crime: बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला जहां बेखौफ अपराधियों ने साली से मिलने गए जीजा को पीट-पीट कर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं हत्या की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना बखरी थाना क्षेत्र के सलौना गांव की है। मृतक युवक की पहचान रतनपुर थाना क्षेत्र के तेलिया पोखर के रहने वाले महेश शाह का 40 वर्षीय पुत्र नवीन शाह के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि धनतेरस के दिन अपने साली से मिलने के लिए सलौना गांव गया था। तभी अपराधियों ने उसे पीट-पीट कर हत्या कर दिया। 

उन्होंने यह भी बताया है कि हत्या कर शव को गांव से कुछ दूरी पर फेंक दिया। उन्होंने यह भी बताया है कि आज सुबह जानकारी मिली थी अपराधियों ने नवीन शाह को पीट-पीट कर हत्या कर दी है।

 फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बखरी थाना पुलिस को दी मौके पर बखरी थाने पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री