LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

बेगूसराय घटना: 8वीं कक्षा की छात्रा की हत्या, शव के साथ खिलवाड़, छीन कर भागे आरोपी

घटना के दूसरे दिन, पुलिस ने गंडक नदी से छात्रा का शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेजा गया।

 बेगूसराय घटना: 8वीं कक्षा की छात्रा की हत्या, शव के साथ खिल
बेगूसराय में 8वीं कक्षा की शव के साथ खिलवाड़- फोटो : AI GENERATED

Bihar begusarai news: बिहार के बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 13 वर्षीय अंकिता कुमारी, जो कि 8वीं कक्षा की छात्रा थी, की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप है कि अपराधियों ने हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाया और फिर उसे ठिकाने लगाने के लिए परिजनों से छीनकर फरार हो गए।

मां के मायके जाने के बाद अकेली थी छात्रा

अंकिता की मां, कांति देवी, 18 नवंबर को अपने मायके गई थीं। घर में अकेली अंकिता सोमवार शाम को मृत पाई गई। जब कांति देवी वापस लौटीं तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। वह पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुईं और वहां अपनी बेटी का शव फंदे से लटकता पाया।

शव को छीनकर भागे आरोपी

मृतका के शव को घर से नीचे उतारने के बाद गांव के नरेश पासवान और उसके तीन सहयोगी पहुंचे और परिजनों से शव जबरन छीनकर फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने वीरपुर थाना में हत्या और शव गायब करने की प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई और शव की बरामदगी

घटना के दूसरे दिन, पुलिस ने गंडक नदी से छात्रा का शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेजा गया। शुरुआती जांच में शव के गले पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं।

NSIT
Nsmch

परिजनों का आरोप

परिजनों का कहना है कि घर में अकेली होने का फायदा उठाकर अपराधियों ने अंकिता की हत्या की। हत्या के बाद अपराधियों ने शव को फंदे से लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। जब परिजनों ने हो-हल्ला किया, तो आरोपियों ने शव छीनकर नदी में फेंक दिया।

पुलिस की जांच

इस मामले के मुख्य आरोपी नरेश पासवान और उसके तीन सहयोगी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

डीएसपी का बयान

हेडक्वार्टर डीएसपी रमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि इस मामले में हत्या और शव गायब करने का आरोप दर्ज किया गया है। सदर डीएसपी भास्कर रंजन के नेतृत्व में एक टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है।